फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Department increased sampling then corona infected started increasing

विभाग ने बढ़ाई सैंपलिंग तो बढ़ने लगे संक्रमित

Sun, 26 Jun 2022 11:58 PM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Department increased sampling then corona infected started increasing
मोहाली। जिले के अंदर कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। सेहत विभाग लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि घर से बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क का इस्तेमाल करें और भीड़भाड़ वाली जगहों में सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें।
विज्ञापन

कोरोना सैंपलिंग के आंकड़े देखने से पता चलता है कि 22 जून को 748 लोगों की सैंपलिंग हुई तो 37 संक्रमित मिले। इसके बाद सेहत विभाग ने जैसे ही सैंपलिंग बढ़ाई गई तो केस बढ़ने लगे। बीते एक हफ्ते के दौरान 288 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में जून में अधिकतर शिक्षण संस्थान बंद रहते हैं। इस कारण अधिकतर अभिभावक बच्चों को छुट्टियों में बाहर घूमाने ले जाते हैं। अलग-अलग राज्यों में घूमकर आने वाले अभिभावक बच्चों के साथ घर लौटना शुरू हो गए हैं। सेहत विभाग के अधिकारियों की मानें तो केसों में वृद्धि का एक कारण दूसरे राज्यों से आने वाले लोग हैं। घूमकर लौटने वालों में से अधिकतर अपने साथ संक्रमण लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारीख सैंपलिंग संक्रमित
22 जून 748 37
23 जून 934 41
24 जून 1108 39
25 जून 1392 63
कोट्स ::::
सेहत विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण को लेकर आने वाले केसों पर नजर रखी जा रही है। जल्द ही सेहत विभाग के अधिकारियों से बैठक करके कुछ पाबंदियों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। -अमित तलवार, डीसी
जिले में 27 को कोरोना, 46 हुए ठीक
मोहाली। जिले में रविवार को 27 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। राहत की बात यह रही कि 46 लोगों ने संक्रमण को मात दी। बीते 24 घंटों में डॉक्टरों ने संक्रमण प्रभावित स्थलों का जायजा लेकर 808 मरीजों के सैंपलों की जांच की। अब जिले में 265 सक्रिय मरीज हैं और डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

जिले में अभी तक 96636 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। इनमें से 95220 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। वहीं 1151 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई। संक्रमण के मामले बढ़ने के चलते विभाग लोगों को मास्क पहनने और सैनिनटाइजर का इस्तेमाल करने की अपील कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed