फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   DEO Elementary gave training to new ETT teachers

Mohali News: डीईओ एलिमेंटरी ने नए ईटीटी शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

Thu, 15 May 2025 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
DEO Elementary gave training to new ETT teachers
लांडरां/बनूड़। पंजाब सरकार की शिक्षा क्रांति के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा नवनियुक्त ईटीटी अध्यापकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कैंप की शुरुआत शिक्षा मंत्री पंजाब श्री हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व में की गई, जोकि डीआईटी मोहाली बुढ़नपुर में लगाया जा रहा है। डिप्टी डीईओ एलिमेंट्री परमिंदर कौर ने बताया कि यह प्रशिक्षण कैंप स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब और एससीईआरटी पंजाब के दिशानिर्देशों के अनुसार लगाया जा रहा है। इस मौके पर डीईओ एलिमेंटरी दर्शनजीत सिंह का विशेष दौरा हुआ। मोहाली जिले के करीब 60 नवनियुक्त ईटीटी अध्यापकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें सरकारी प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की शिक्षा के सर्वपक्षीय विकास के लिए नए जोश के साथ ठोस प्रयास करने होंगे। विभाग की चल रही योजनाओं और स्कूल में विद्यार्थियों के लिए चलाए जा रहे प्रोजेक्टों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस शिविर में अध्यापकों को मिशन समर्थ, विद्या प्रवेश तथा प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए संचालित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। यह प्रशिक्षण शिविर डाइट प्राचार्य बलविंदर सिंह सैनी के नेतृत्व में संसाधन व्यक्ति (शैक्षणिक सहायता टीम) पवन सेतिया, लियाकत अली, अनुराधा सैनी और जसबीर कौर द्वारा संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed