फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dengue threat on VIP city with Corona

कोरोना के साथ वीआईपी सिटी पर डेंगू का खतरा

Fri, 04 Sep 2020 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dengue threat on VIP city with Corona
मोहाली। कोरोना महामारी के साथ वीआईपी सिटी पर डेंगू का खतरा भी मंडराने लगा है। सेहत विभाग अब इसे लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। सेहत विभाग ने डेंगू का लारवा मिलने पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमण के फैलाव के साथ अगर डेंगू फैलता है तो ऐसी स्थिति गंभीर हालात पैदा कर सकती है।
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ जंग के साथ-साथ सेहत विभाग की टीमें पिछले 6 महीने से डेंगू की रोकथाम के लिए भी जुटी हुई हैं। यह टीमें घरों, दुकानों व अन्य जगहों पर जा कर जांच कर रही हैं। इन टीमों को शहर में कई स्थानों पर समय-समय पर डेंगू का लारवा मिला है। टीमें लोगों के चालान काटने के साथ ही उन्हें जागरूक भी कर रही हैं।
विज्ञापन

डेंगू बुखार फैलाने वाले मच्छर एडीज अजिप्टी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील करते हुए सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि महामारी के इस दौर में डेंगू से बचाव की भी उतनी ही जरूरत है जितनी की कोरोना से। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में डेंगू का फैलाव गंभीर हालात पैदा कर सकता है। लिहाजा उन्होंने लोगों से कूलरों, गमलों, फ्रिज की ट्रे, पानी की टंकी जैसी जगहों की नियमित साफ सफाई करने की अपील लोगों से की है। इसके साथ ही सिविल सर्जन ने लोगों से शुक्रवार को ड्राई डे के तौर पर अपनाने की भी अपील की। डॉ. मनजीत सिंह ने लोगों से कहा कि डेंगू फैलाने वाले मच्छर को किसी भी कीमत पर अपने आस पास पनपने न दें। उन्होंने बताया कि डेंगू का इलाज सरकारी अस्पतालों में मुफ्त उपलब्ध है। इससे घबराने की नहीं बल्कि समय पर इलाज करवाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू से बचाव के लिए क्या करें
जिला एपिडीमोलॉजिस्ट डॉ. रेनू सिंह डेंगू बुखार से बचाव के लिए विस्तार से बताते हुए कहती हैं कि एडीज अजिप्टी मच्छर दिन के समय ही काटता है। इस मच्छर का लारवा साफ पानी में पनपता है। इसलिए घर, दुकान, फैक्ट्री या अन्य जगहों पर पानी जमा न होने दें। हफ्ते में एक बार फ्रिज की ट्रे, कूलर, पानी की टंकी, जैसी चीजें जहां पानी जमा होता है, उन्हें साफ जरूर करें। घर या आसपास गमलों, टूटे बर्तनों व किसी भी जगह पर पानी जमा न होने दें। डॉ. रेनू कहती हैं कि दिन के समय ऐसे कपड़े पहनें जिनसे पूरा शरीर ढका रहे।

डेंगू बुखार के लक्षण
एडीज अजिप्टी नामक मच्छर के काटने से डेंगू बुखार होता है। डेंगू के आम लक्षणों में तेज सिरदर्द व तेज बुखार सहित मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द, आंख के पिछले हिस्से में दर्द होता है। हालात ज्यादा खराब होने पर नाक, मुंह व मसूड़ों से खून आने लगता है। इसके साथ ही उल्टियां भी आना शुरू हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed