{"_id":"57cf17e94f1c1ba830319330","slug":"dengue-mohali-mohali-dengue-punjab-dengue-precautions","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू व मलेरिया से निपटने के लिए प्रशासन हुआ सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू व मलेरिया से निपटने के लिए प्रशासन हुआ सख्त
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Wed, 07 Sep 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
Dengue
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले को डेंगू व मलेरिया से मुक्त बनाने के लिए प्रशासन पूरी तैयारी से जुट गया है। मंगलवार को डीसी डीएस मांगट ने नगर काउंसिल, नगर पंचायतों के अफसरों के साथ आपात मीटिंग की। साथ ही अधिकारियों को हिदायत दी है कि शहरों और गांवों में फॉगिंग करवाई जाए, ताकि लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शहरों की सफाई को प्लानिंग के तहत किया जाए। शहरों के खास कर स्लम एरिया में फॉगिंग करने को पूरी तरह यकीनी बनाने के आदेश दिए है।
वहीं, उन्होंने अधिकारियों से कहा कि है कि सफाई के काम में समाजसेवी संस्थाओं और लोगों का भी सहयोग लिया जाए। निगम कमिश्नर राजेश धीमान ने बताया कि उन्होंने फॉगिंग के संबंध में प्लान तैयार कर लिया है। चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर रजिंदर पाल सिंह के मोबाइल नंबर 8146922277 व सेनेटरी इंस्पेक्टर सुरमुख सिंह के मोबाइल 9988313621 पर कॉल की जा सकती है। इसके अलावा फॉगिंग के संबंध में सुझाव और शिकायत 180001370007 नंबर पर दे सकते हैं। वहीं, लोगों से अपील की है कि जब भी इलाके में फॉगिंग की जाए उस समय वह अपने घरों के दरवाजे खुले रखें।