फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   dengue, mohali health deportment, 226 case rajetered, mohali district, tips

जिले में अब तक डेंगू के 226 केस आए सामने

Fri, 09 Sep 2016 09:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Fri, 09 Sep 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
dengue, mohali health deportment, 226 case rajetered, mohali district, tips
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
वीआईपी जिले में डेंगू ने अपने पैर पसार दिए है। अब तक 226 मरीजों को डेंगू होने की पुष्टि हो चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा मोहाली के मरीज हैं। इनकी संख्या 98 है। मामला संज्ञान में आने के बाद जिला प्रशासन तरह सक्रिय हो गया है। डीसी दलजीत सिंह मांगट ने नगर पंचायतों व नगर काउंसिलों के ईओ को हिदायत दी है कि रिहायशी इलाकों में फॉगिंग करवाई जाए, ताकि बीमारी पर काबू पाया जा सके। जानकारी के मुताबिक, डेंगू के सबसे ज्यादा मामले डेराबस्सी व खरड़ ब्लॉक में आए हैं। खरड़ में एक कॉलोनी में उचित सफाई व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि इलाके की सही प्रकार से सफाई करवाई जाए। वरना वह मामले को अदालत में लेकर जाएंगे। दूसरी तरफ डीसी ने जिले के अधिकारियों को हिदायत दी है कि 14 अक्तूबर तक रोजाना फॉगिंग करवाई जाए। इसमें डील न बरती जाए, ताकि लोगों को बचाया जा सके।
विज्ञापन


डेंगू के लक्षण
डेंगू होने पर बुखार बहुत तेज होता है। मरीज को कमजोरी और चक्कर आते हैं। कई मरीजों को चक्कर आने से बेहोश भी हो जाते हैं। ऐसे में मुंह का स्वाद बदल जाता है और उल्टी भी आती है। सरदर्द, पीठ में दर्द और बदन दर्द होता है। कई लोगों को त्वचा पर रैशेज भी हो जाते हैं।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में फ्री होता है डेंगू का टेस्ट
जिला एपीडीमोलॉजिस्ट डॉ. अवतार सिंह ने बताया कि फेज-6 स्थित सरकारी अस्पताल में डेंगू का टेस्ट मुफ्त में किया जाता है। उन्होंने बताया कि डेंगू फैलाने वाला मच्छर कूलर में सबसे ज्यादा पनपता है। साथ ही उन्होंने अपील की है कि वह अपने आसपास को साफ रखे। साफ सुथरे टूटे पुराने बर्तनों, टायरों व गमलों में पानी इकट्ठा न होने दें। पानी की टंकियों को अच्छी तरह साफ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू से बचने के लिए पहने ऐसे कपड़े
डॉ. अवतार बताया कि डेंगू का मच्छर दिन के समय काटता है। ऐसे में पूरी तरह शरीर को ढकने वाले कपड़े पहने।

फॉगिंग न हो करें शिकायत
लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम सभी इलाकों में फॉगिंग करने का शेड्यूल जारी किया है। इसके बाद भी यदि किसी इलाके में फॉगिंग नहीं होती है तो उसके लिए निगम के कंट्रोल रूम के नंबर 1800 137 0007 पर कॉल करनी होगी। वहीं, सेनेटरी इंस्पेक्टर रजिंदर पाल सिंह के मोबाइल नंबर 8146922277 व इंस्पेक्टर  सुरमुख सिंह के मोबाइल नंबर 9988313621 पर कॉल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed