फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demonstration of Punjab School Education Board Dailyways employees continues

Mohali News: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड डेलीवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी

Fri, 02 Feb 2024 07:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Fri, 02 Feb 2024 07:39 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of Punjab School Education Board Dailyways employees continues
सचिव की मीटिंग में मांगों पर बनी सहमति को लागू न करने पर जताया रोष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी।
मोहाली। वीरवार को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड डेलीवेज कर्मचारियों ने अपना तीन दिन के लिए धरना प्रदर्शन वीरवार शुरू कर दिया था। शुक्रवार को धरना दूसरे दिन में प्रवेश कर गया है। यह धरना 18 जनवरी को हुई सचिव की मीटिंग में मांगों पर बनी सहमति को लागू न करने के रोष में दिया जा रहा है।
इस धरने में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के डेलीवेज कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और क्षेत्रीय डीपो व आदर्श स्कूल में डेलीवेज कर्मचारियों ने अपने-अपने दफ्तरों के आगे धरना लगाकर प्रदर्शन किया। बोर्ड कार्पोरेशन महासंघ, सीटू और अन्य जत्थेबंदियों ने भी धरने में हिस्सा लिया। यूनियन के लोगों ने कहा कि बोर्ड मैनेजमेंट ने मीटिंग कर जो वादाखिलाफी की है, उससे डेलीवेज कर्मचारी दुखी है। उन्होंने कहा कि सचिव के साथ हुई मीटिंग में सहमति हुई थी कि 7 अक्टूबर 2022 को रेगुलर पॉलिसी के अधीन डेलीवेज कर्मचारी का केस विचार करके रिलीफ देने के लिए पंजाब सरकार को भेजा जाएगा और पंजाब सरकार के श्रम विभाग अनुसार कम से कम न्यूनतम पे-स्केल और छुट्टियां दी जाएंगी।
विज्ञापन

सचिव की ओर से कार्रवाई करने के लिए 7 दिनों का समय लिया गया था जिस पर बोर्ड मैनेजमेंट की ओर से 30 जनवरी 3024 तक कोई भी योग्य कार्रवाई पूरी नहीं की गई जिस पर रोष स्वरूप डेलीवेज कर्मचारियों ने तीन दिन तक लगातार धरने का ऐलान किया है क्योंकि बोर्ड मैनेजमेंट ने डेलीवेज कर्मचारियों की ड्यूटियां प्रश्न पत्र लेकर जाने वाले ट्रकों पर लगा दी जोकि 6 दिन का कार्य था। उन्होंने कहा कि इस संबंधी जब डेलीवेज यूनियन ने चेयरपर्सन के बात की तो 8 घंटे की ड्यूटी के बाद ड्यूटी पर उपस्थित कर्मचारियों को डबल वेतन दिया जाएगा या नहीं इस पर चेयरपर्सन का व्यवहार अच्छा नहीं था। उन्होंने कहा कि उन्हें केवल 9 घंटे की दिहाड़ी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें 24 घंटे काम करना पड़ेगा और कोई बढ़ी हुई दिहाड़ी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगर उनका नहीं सरता तो वह नौकरी छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed