{"_id":"5e18d0258ebc3e881043ae9a","slug":"demonstration-in-protest-against-caa-demand-letter-sent-to-president-for-cancellation-of-law-mohali-news-pkl362744599","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए के विरोध में किया प्रदर्शन, कानून रद्द करने के लिए राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए के विरोध में किया प्रदर्शन, कानून रद्द करने के लिए राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी में तहसीलदार को मांग पत्र देते हुए प्रदर्शनकारी।
- फोटो : MOHALI
डेराबस्सी। अनाज मंडी रोड पर स्थित जामा मस्जिद में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का मुस्लिम वेलफेयर एंड डेवलपमेंट कमेटी ने विरोध करते हुए इसे रद्द करने की अपील की। इस दौरान बड़ी गिनती में एकत्रित हुए मुस्लिमों ने रोष प्रदर्शन किया। कमेटी ने तहसीलदार नवप्रीत सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान इस बिल के विरोध में सिखों व हिंदुओं ने एकजुटता का संदेश दिया।
ज्ञापन में असंवैधानिक व भेदभावपूर्ण नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 (सीएए) को रद्द करने की अपील की गई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 (सीएए) संविधान के खिलाफ है। संविधान का अनुच्छेद-14 समानता से संबंधित है, जबकि अनुच्छेद-15 यह घोषणा करता है कि राज्य नागरिकों के साथ धर्म, लिंग और जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव नहीं कर सकता है।
केंद्र सरकार पड़ोसी राष्ट्रों के मुस्लिमों को छोड़ कर अन्य प्रताड़ित लोगों को नागरिकता देना चाहती है। यह कानून सरकार की भेदभावपूर्ण गतिविधि को दर्शाता है। मुस्लिम वेलफेयर कमेटी के अलावा, सिख भाईचारे से अमृतपाल सिंह प्रधान गुरुद्वारा अनाज मंडी, मेवा सिंह परखारी, बाबु राम लैहली, हरप्रीत सिंह, बी.वी. फोर्स मोहाली, सुखदेव सिंह, बहुजन समाज पार्टी से सुखदेव सिंह व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।