{"_id":"6240ccd39be1087b9b6ec9d0","slug":"demonstration-against-builder-for-not-getting-basic-facilities-mohali-news-pkl4458789105","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लू रिज सोसायटी के लोग बुनियादी सुविधाएं न मिलने के कारण परेशान, बिल्डर खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लू रिज सोसायटी के लोग बुनियादी सुविधाएं न मिलने के कारण परेशान, बिल्डर खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। पीरमुछल्ला क्षेत्र में स्थित ब्लू रिज सोसाइटी के लोगों ने बिल्डर पर सुविधाएं न देने का आरोप लगाया है। रविवार को लोगों ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
प्रदर्शन कर रहे अरुण आनंत, मनीष कंबोज, कपिल देव, अमरनाथ दुबे, अंकित गोयल, नेहा गोयल, जिम्मी सैनी, राहुल शर्मा, नरेश सिंगला, नरेंद्र सिंह, अनिल पंगोत ने बताया कि पीरमुछल्ला में ब्लू रिज एक्सटेंशन नामक सोसाइटी है जिसे बिल्डर गगनदीप सिंह प्रिंस ने बसाया है। सोसाइटी अभी अधूरी है और निर्माण कार्य जारी है। इसके बावजूद यहां पर लोगों को कब्जा देना शुरू कर दिया है। इसके चलते लोग परेशान हो रहे हैं।
लोगों के लिए पीने वाले पानी के नाम पर 35 फुट गहरा बोर किया हुआ है जिसका पानी बेहद गंदा आता है। इसे चलाने के लिए बिजली का कनेक्शन भी नहीं दिया गया और जनरेटर से पानी भरना पड़ता है। बिल्डर द्वारा बनाई चौथी मंजिल तक पानी चढ़ भी नहीं रहा है। पीने वाले पानी के लिए लोगों को खुद इंतजाम करना पड़ता है। वहीं सोसाइटी में सड़कें खस्ताहाल हैं। सीवरेज की समस्या से भी दो-चार होना पड़ रहा है। आए दिन सीवरेज ओवरफ्लो होता रहता है।
विज्ञापन
वहीं स्थानीय लोगों के साथ प्रदर्शन कर रहे जैक संस्था के प्रधान सुखदेव चौधरी ने बिल्डर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त बिल्डर की ओर से वायदे मुताबिक सुविधाएं न देकर लोगों के साथ धोखा किया गया है।
कोट्स
लोगों ने आज जो प्रदर्शन किया है, उसकी जानकारी मिली है। लोगों के जो काम रुके हुए हैं, वे जल्द ही पूरे कर दिए जाएंगे। इसके लिए रेजिडेंट्स के साथ सोमवार को 11 बजे बैठक रखी गई है और उनकी समस्याएं सुनकर उनका हल कर दिया जाएगा। -गगनदीप सिंह प्रिंस, बिल्डर ब्लू रिज