फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demand for confirmation: started raising slogans against the government

पक्का करने की मांग : सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जताया शुरू

Tue, 17 Jan 2023 01:54 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Tue, 17 Jan 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Demand for confirmation: started raising slogans against the government

विज्ञापन
जीरकपुर। नगर काउंसिल जीरकपुर के सफाई कर्मचारी पक्का करने की मांग को लेकर अनिश्चित समय के लिए हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान कर्मचारियों ने पंजाब सरकार और नगर काउंसिल अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।



म्युनिसिपल वर्कर्स वेलफेयर ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान प्रदीप सूद, दफ्तरी प्रधान रविंदर पाल, गार्बेज कलेक्टर यूनियन के प्रधान सुलतान और शमशेर सिंह ने बताया कि जब तक सफाई कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जाता तब तक वह हड़ताल जारी रखेंगे। इस दौरान उन्होंने उनकी मांगो को जल्द पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ठेकदारी प्रथा खत्म होनी चाहिए। नई भर्ती की जाए क्योंकि शहर की आबादी तीन से चार गुना बढ़ गई है। काम के करते समय जान देने वाली कर्मचारियों के परिजनों को नौकरी देनी चाहिए, नया पे स्केल लागू करना चाहिए, डीए की बकाया राशि भी जल्द दी जाए। उन्होंने बताया कि हड़ताल पर जाने से पहले नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी, काउंसिल प्रधान और विधायक से कई बार मांग पत्र दिए थे लेकिन किसी ने उनकी परेशानी की तरफ ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


नियुक्ति पत्र देने के बाद भी नहीं किया पक्का



पिछले वर्ष भी उन्हें पक्के करने का लारा लगाकर नियुक्ति पत्र दिए थे लेकिन उन्हें पक्के नहीं किया। जबकि उनके कर्मचारी पिछले 18 - 20 सालों से नगर काउंसिल जीरकपुर में काम कर रहे हैं। तबसे लेकर आज तक उनकी तनख्वाह उतनी है। आज के दौर 8-10 हजार रुपये में परिवार चलाना मुश्किल है। यदि सरकार उन्हें पक्का नहीं कर सकती तो कम से कम उन्हें 25 हजार तनख्वाह तो दे ताकि वह आपने परिवार का पालन पोषण कर सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांग जल्द पूरी न की गई तो मजबूरन उन्हें सड़क भी जाम करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं सफाई कर्मचारियों की मांगें

1. सभी कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाए भले वह दर्ज चार के कर्मचारी है यां फिर दर्जा चार।



2. आबादी के हिसाब से नए कर्मचारी भर्ती किए जाएं।

3. आउटसोर्स पाॅलिसी के तहत काम करने वाले मुलाजिमों को पक्का किया जाए।



4. सभी मुलाजिमों का एरियर तुरंत जारी किया जाए।

5. ठेके पर काम करते मुलाजिमों की बकाया राशि तुरंत दी जाए।



6. गार्बेज प्वाइंट से कूड़ा उठाने के लिए मशीन का इस्तेमाल किया जाए।

7. कूड़ा उठाने के लिए कर्मचारियों को भारी काम न करने दिया जाए।



8. सभी मुलाजिमों को यूनिफार्म दी जाए।

9. मुलाजिमों की तनख्वाह बढ़ाई जाए।



10. सभी मुलाजिमों को सरकारी अवकाश का लाभ दिया जाए।

कोट्स....



मुझे हड़ताल के बारे आज ही पता लगा है। कार्यकारी अधिकारी से बात की थी। उनकी परिवार में मौत होने के कारण वह बुधवार तक छुट्टी पर हैं। उनके आने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। कर्मियों की मांग सरकार तक पहुंचाई जाएगी। -सुखविंदर सिंह, एसडीओ नगर काउंसिल जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed