फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demand for a separate civil hospital in Mohali; Bedi says facility has been taken away.

Mohali News: मोहाली में अलग सिविल अस्पताल की मांग, बेदी ने कहा- सुविधा छिनी

Thu, 02 Jul 2026 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Demand for a separate civil hospital in Mohali; Bedi says facility has been taken away.
मोहाली। शहर में एक अलग और पूर्ण रूप से संचालित सिविल अस्पताल की मांग एक बार फिर उठी है। पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने आरोप लगाया है कि डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स मोहाली) के अधीन जाने के बाद आम मरीजों को रियायती स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार से मोहाली में एक अलग सिविल अस्पताल स्थापित करने की मांग की है।
विज्ञापन

बेदी ने कहा कि मोहाली को अंतरराष्ट्रीय शहर और आईटी हब कहा जाता है, लेकिन यहां आज भी पूरी तरह कार्यरत सिविल अस्पताल नहीं है। उनका कहना था कि सरकार को पुराने सिविल अस्पताल को बंद करने के बजाय मेडिकल कॉलेज का विस्तार करना चाहिए था। इससे आम लोगों की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होतीं और मेडिकल शिक्षा भी सुचारु रूप से चलती। उन्होंने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज के अधीन अस्पताल संचालित होने से कई जांचों और उपचार की फीस बढ़ गई है। इसका सबसे अधिक असर गरीब, मध्यम वर्ग और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों पर पड़ रहा है। खरड़, डेराबस्सी, जीरकपुर और जिले के हजारों लोग भी इस अस्पताल पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

अन्य सुविधाओं का अभाव और मांगें

बेदी ने यह भी कहा कि मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त हॉस्टल, लाइब्रेरी और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का अभाव है। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार मातृ-शिशु केंद्र का उद्घाटन होने के बावजूद अब तक आम जनता के लिए शुरू नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की कि मोहाली में जल्द अलग सिविल अस्पताल बनाया जाए। आम मरीजों के लिए पहले जैसी रियायती स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल की जाएं और बंद पड़े मातृ-शिशु केंद्र को शीघ्र शुरू किया जाए। बेदी ने इसे पूरे जिले के लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed