{"_id":"6248a9f4e4bcbb78b306cbb1","slug":"debit-card-changed-by-fraud-49-thousand-rupees-withdrawn-from-the-account-mohali-news-pkl446471642","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखे से बदला डेबिट कार्ड, खाते से निकले 49 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखे से बदला डेबिट कार्ड, खाते से निकले 49 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुराली। शहर के एक एटीएम से पैसे निकालने गए एक व्यक्ति को धोखा देकर वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने उसका डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 49 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित व्यक्ति को इसकी जानकारी उस समय मिली जब उसके मोबाइल पर पैसे निकालने के मैसेज आने लगे। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दे दी।
पुलिस को दी शिकायत में प्रहलाद प्रसाद ने बताया कि वह पीएनबी के एटीएम में पैसे निकालने गया था। वहां अंदर पहले से ही एक व्यक्ति खड़ा था। उसने अपने कार्ड से तीन बार में कुल 25 हजार रुपये निकालने की कोशिश की, लेकिन किसी वजह से पैसे नहीं निकले। इसी दौरान वहां खड़े एक व्यक्ति ने उसका कार्ड पकड़ कर चेक किया और किसी अन्य एटीएम से पैसे निकालने को कहा और चालाकी से उसका डेबिट कार्ड बदलकर उसको दूसरा दे दिया। इस पर उसका ध्यान ही नहीं गया।
प्रहलाद प्रसाद ने बताया कि जब वह घर आया तो कुछ देर के बाद मोबाइल फोन पर 49 हजार रुपये निकालने के मैसेज आए। इसके बाद तुरंत बाद वह बैंक गया और अधिकारियों से अपना खाता ब्लॉक करवाया। प्रहलाद प्रसाद ने बताया कि एटीएम कैबिन में जब वह अपना पिन डाल रहा था तो शायद आरोपी ने देख लिया था। इसके बाद उसकी शिकायत पर पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है