{"_id":"672152898ba389410e05edba","slug":"dead-body-of-youth-found-under-suspicious-circumstances-police-engaged-in-investigation-mohali-news-c-71-1-mli1005-121321-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
चेहरे पर था चोट का निशान, घायल हालत में सोफे पर लिटाया सुबह मिला मृत
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। बलटाना फर्नीचर मार्केट में एक 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में सोफे पर शव पड़ा मिला है। इसकी सूचना के बाद जब आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास की फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक लोच पाल निवासी गांव जगतीरा आंवला जिला बरेली, यूपी फर्नीचर मार्केट में काम करता था और देर रात तक काम के बाद वहीं मार्केट में ही जहां जगह मिलती वहीं सो जाता था। इस संबंध में चश्मदीद मनोज कुमार ने बताया कि वह सोमवार रात करीब सवा एक बजे गोडाउन एरिया से छुट्टी कर भाई के साथ घर आ रहा था तो युवक सड़क पर गिरा हुआ था और चेहरे पर आंख के नीचे चोट लगी थी और खून बह रहा था। उसने भाई की मदद से लोचपाल को साइड में पड़े सोफे पर लिटाया और उसका मोबाइल नंबर निकालकर लास्ट कॉल किए नंबर पर फोन किया तो वह व्यक्ति भी दस मिनट में पहुंच गया। इस दौरान लोचपाल जीवत था और बात कर रहा था। इसके बाद वहां आए व्यक्ति ने कहा कि आराम करने दो तो वह सुबह उसे अस्पताल से दवा दिला देगा। इसके बाद वह घायल लोचपाल को वहीं छोड़कर चले गए। मनोज घटना स्थल के नजदीक ही किराए पर रहता है। अगले दिन सुबह करीब आठ बजे जब मनोज ने उसका हाल पूछने के लिए उससे बात करनी चाही तो देखा वह मर चुका था। इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीसीटीवी की मदद से जांच शुरू कर दी है।
कोट्स
सूचना के बाद शव कब्जे में ले लिया है। परिजनों को भी सूचित कर दिया है। चश्मदीद के बयान दर्ज कर लिए हैं। सीसीटीवी की मदद से जांच की जाएगी। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम भी करवाया जाएगा।
सतनाम सिंह, चौकी इंचार्ज बलटाना पुलिस