फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   DC reviews Kharar-Landran Road sewerage work

Mohali News: खरड़-लांडरां रोड सीवरेज कार्य की डीसी ने की समीक्षा

Sat, 31 Jan 2026 02:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
DC reviews Kharar-Landran Road sewerage work
खरड़। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने खरड़-लांडरां रोड पर चल रहे सीवरेज कार्य की समीक्षा कर नगर परिषद को मार्च से सड़क मरम्मत शुरू करने के लिए तुरंत टेंडर जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बरसाती पानी की निकासी के उचित प्रबंध करने पर भी जोर दिया। डिप्टी कमिश्नर ने खूनीमाजरा में निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और एसटीपी के जुलाई 2026 तक चालू होने की संभावना है। उन्होंने परियोजना को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा छज्जूमाजरा रोड, एसबीपी होम्स के पास बरसाती पानी की निकासी कार्य की समीक्षा करते हुए मानसून से पहले सभी लंबित काम पूरे करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर एडीसी अनमोल सिंह धालीवाल, एसडीएम खरड़ दिव्या पी. आईएएस सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed