फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   DC knows the problems of industrialists, reviews for solutions

Mohali News: डीसी ने जानी उद्योगपतियों की समस्याएं, समाधान के लिए की समीक्षा

Thu, 21 Nov 2024 02:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
DC knows the problems of industrialists, reviews for solutions
मोहाली। डीसी आशिका जैन ने उद्योगपतियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों को इन समस्याओं का समय पर समाधान करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान ग्रामीण विकास, लीड बैंक और उद्योग विभाग के अधिकारियों से उद्योगपतियों की समस्याओं के साथ-साथ गत सितंबर में हुई सरकार उद्योगपतियों के साथ मिलन के दौरान रखी गई मांगों पर अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी भी ली गई।
विज्ञापन

इस दाैरान डीसी ने स्पष्ट किया कि मोहाली तेजी से औद्योगिक निवेश का केंद्र बनता जा रहा है, जिसके लिए जहां मौजूदा समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की जरूरत है। वहीं नए और मौजूदा निवेशकों को आरामदायक माहौल प्रदान करना भी हमारा प्राथमिक कर्तव्य है। इस दौरान एडीसी (ग्रामीण विकास) सोनम चौधरी ने उद्योगपतियों को आ रही कठिनाइयों के खिलाफ जिले में की जा रही कार्रवाई पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर डीसी ने एक-एक मामले को गंभीरता से सुना और मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। डीसी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि समस्याओं के समाधान के लिए नियमित रूप से समीक्षा बैठक की जाए, ताकि उद्योगपतियों एवं निवेशकों को अपने पसंदीदा स्थान पर निवेश एवं प्रोजेक्ट स्थापित करने में कोई कठिनाई न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed