फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   DC assigned responsibility to officers to continue registrations

Mohali News: डीसी ने रजिस्ट्रियां जारी रखने के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Wed, 05 Mar 2025 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
DC assigned responsibility to officers to continue registrations
मोहाली। तहसीलदारों के सामूहिक अवकाश पर जाने के कारण तहसीलों में रजिस्ट्रियां सहित अन्य गतिविधियां ठप हो गई हैं। इसको देखते हुए डीसी कोमल मित्तल ने तीनों तहसीलों के एसडीएम और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे रजिस्ट्रियां निरंतर चालू रखें। एसडीएम समेत कानूनगों और अन्य कर्मियों को तैनात किया गया है। डीसी ने आदेश जारी का कहा कि ध्यान में आया कि जिले की तहसीलों में सब रजिस्ट्रार जॉइंट सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा है, जबकि लोगों ने अप्वाइंटमेंट ली हुई है। लोगों की यह परेशानी दूर करने के लिए पंजाब रजिस्ट्रेशन एक्ट 1908 की धारा 12 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए रजिस्ट्रेशन कार्य को आगे बढ़ाने का अधिकार दिया गया है। डीसी के आदेशानुसार डाॅ. दमनदीप कौर एसडीएम मोहाली, गुरमंदर सिंह एसडीएम खरड़, अमित गुप्ता एसडीएम डेराबस्सी, चतरपाल सिंह कानूनगो संयुक्त सब रजिस्ट्रार जीरकपुर, वैष्णों दास कानूनगो संयुक्त सब रजिस्ट्रार घड़ूआं, राजीव कुमार वरिष्ठ सहायक सब रजिस्ट्रार बनूड़ और और गुरदेव सिंह वरिष्ठ सहायक संयुक्त सब रजिस्ट्रार माजरी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed