फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Daytime temperature drops by five degrees due to rain; chill intensifies

Mohali News: बारिश से पांच डिग्री लुढ़का दिन का पारा, बढ़ी ठंड

Mon, 12 Oct 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Daytime temperature drops by five degrees due to rain; chill intensifies
मोहाली। बारिश के बाद मौसम ने करवट ले ली है। 14.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज होने के बाद दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। दिन के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री और रात के तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 अक्तूबर तक बारिश के आसार बने हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। दोपहर 12 बजे से बारिश शुरू हुई। तीन घंटे की हुई बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई। चार बजे तक बारिश 14.4 मिमी. हुई। बारिश के कारण तापमान में आई गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 25.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि रात का तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में गिरावट से मौसम पहले के मुकाबले सुहावना हो गया है। आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना के चलते लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 अक्तूबर तक बारिश के आसार बने हुए हैं। इस दौरान मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बारिश होने की स्थिति में तापमान में और बदलाव संभव है। मौसम के बदलते रुख को देखते हुए लोगों को आने वाले दिनों में भी बादल और वर्षा की संभावना के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed