फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Days to open shops in Kharar from 5 am to 5 pm

खरड़ में सुबह 5 से शाम 5 बजे तक निर्धारित किए दुकानें खोलने के दिन

Wed, 12 May 2021 02:10 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Days to open shops in Kharar from 5 am to 5 pm
खरड़। नगर परिषद की ओर से एसडीएम खरड़ हिमांशु जैन के आदेश का पालन करने के लिए कोरोना महामारी को देखते हुए शहर में दुकानें खोलने के लिए दिन-तारीखें तय कर दी गई हैं। इस एलान भी करवा दिया गय है।
विज्ञापन

इसके मुताबिक अब शहर मेें दुकानें खोलने का समय सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक 31 मई तक जारी रहेगा। इस अधिसूचना के अनुसार दिनांक 12 मई, 14 मई, 18 मई, 20 मई, 24 मई, 26 मई और 28 मई को बस स्टैंड से लांडरां रोड़ की ओर जाते हुए बायीं ओर की दुकानें खुलेंगी। बस स्टैंड से चंडीगढ़ की ओर जाते हुए बायीं ओर, बस स्टैंड से कुराली की ओर जाती हुई सड़क पर बायीं ओर, बस स्टैंड से अस्पताल रोड़ को जाते हुए बायीं ओर, लांडरां रोड से रंधावा रोड की ओर जाते हुए बायीं ओर, लांडरां रोड से गांव बडाला की ओर जाते हुए बायीं ओर, लांडरा रोड से पक्का दरवाजा की ओर जाते हुए बायीं ओर, भूरू चौक से मेन बाजार से होते हुये पक्के दरवाजे तक बायीं ओर, चंडीगढ़ रोड से गांव झुगियां की ओर जाते हुए बायीं ओर, देसूमाजरा स्कूल से गांव जंडपुर की ओर आते हुए बायीं ओर, निज्जर चौक से गांव छज्जूमाजरा की ओर आते हुए बायीं ओर की दुकानें उक्त तारीखों के अनुसार खुलेंगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार तारीख 13 मई, 17 मई, 19 मई, 21 मई, 25 मई, 27 मई और 31 मई को बस स्टैंड से लांडरां रोड की ओर जाते हुए दायीं ओर, बस स्टैंड से चंडीगढ़ रोड की ओर जाते हुए दायीं ओर, बस स्टैंड से कुराली की ओर जाते हुए दायीं ओर, बस स्टैंड से सिविल अस्पताल की ओर जाते हुए दायीं ओर, लांडरां रोड से रंधावा रोड की ओर जाते हुए दायीं ओर की दुकानें खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लांडरां रोड से गांव बडाला की ओर जाते हुए दायीं ओर, लांडरां रोड से पक्के दरवाजे की ओर जाते हुए दायीं ओर, भूरू चौक से मेन बाजार के बीच से पक्के दरवाजे तक जाते हुए दायीं ओर, चंडीगढ़ रोड़ से गांव झुगियां की ओर जाते हुए दायीं ओर, देसूमाजरा स्कूल से गांव जंडपुर की ओर जाते हुए दायीं ओर, निज्जर चौंक से गांव छज्जूमाजरा की ओर जाते हुए दायीं ओर की दुकान उक्त तारीखों के अनुसार खुलेंगी। शहर की अंदरूनी बाजार सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार को खुलेंगे। जबकि जरूरी वस्तुओं की दुकानें सरकार की हिदायतों अनुसार पहले की तरह ही खुलेंगी। इसके अलावा शनिवार तथा रविवार का शैड्यूल पहले की तरह ही लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed