{"_id":"69bc5d79c89f16cc670d6d52","slug":"daughter-in-law-beats-mother-in-law-and-husband-vandalizes-house-injured-mother-in-law-referred-to-chandigarh-sector-32-mohali-news-c-71-1-mli1010-140369-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बहू ने सास और पति को पीटा, घर में की तोड़फोड़, घायल सास चंडीगढ़ सेक्टर-32 रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बहू ने सास और पति को पीटा, घर में की तोड़फोड़, घायल सास चंडीगढ़ सेक्टर-32 रेफर
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर के एकेएस-1 इलाके से घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर अपनी 66 वर्षीय सास और पति के साथ मारपीट, घर में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता सास मीना कुमारी ने पुलिस को बताया कि उनके पति का वर्ष 2020 में निधन हो चुका है। वह अपने बेटे करण शारदा, बहू पूजा शारदा और छह वर्षीय पोते के साथ रहती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहू आए दिन झगड़ा करती है। नशे में घर का माहौल खराब कर देती है। घटना 15 मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे की है। उस समय घर में खाना बन रहा था और उनका बेटा अपने बच्चे को खिला रहा था। आरोप है कि बहू पूजा घर पहुंचते ही गाली-गलौच करने लगी और विरोध करने पर उसने अपने पति करण शारदा को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। मीना कुमारी के अनुसार, जब उन्होंने बीच-बचाव किया तो बहू ने उनको भी थप्पड़ मारे।
उनके नाक से खून बहने लगा और आंख में सूजन आ गई। घर में चीख-पुकार मच गई। पीड़िता का कहना है कि जब पुलिस को फोन करने की कोशिश की गई तो आरोपी बहू जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गई। कुछ देर बाद आरोपी दोबारा घर पहुंची और आंगन में खिड़कियों के शीशे और गमले तोड़कर फिर भाग गई। घायल महिला को पहले ढकोली सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनको जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी नवंबर 2025 में इसी तरह की शिकायत दर्ज हो चुकी है। थाना जीरकपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।