{"_id":"62aa4b28ea5f291236214d07","slug":"dam-will-not-cause-destruction-national-highway-will-be-made-of-silt-mohali-news-pkl4537734169","type":"story","status":"publish","title_hn":"डैम नहीं मचाएंगे तबाही, गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डैम नहीं मचाएंगे तबाही, गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे
विज्ञापन
मुल्लांपुर (नयागांव)। जिले के डैमों में सालों से गाद न निकाले जाने से जहां बरसात के दिनों में तबाही होने का खतरा बना हुआ है। इस समस्या को अमर उजाला द्वारा उठाने के बाद अब लोगों को बचाने के लिए मैली कंस्ट्रक्शन विभाग आगे आया है। विभाग ने इस गाद को डैमों से निकालकर रोड बनाने की तैयारी की है। सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा, लेकिन यह सच्चाई है। इसकी शुरुआत विभाग की तरफ से मिर्जापुर डैम से होगी। इसके लिए विभाग के अधिकारियों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया से डैम की मिट्टी उठाने की योजना का एक प्रस्ताव सरकार के पास भेजा है। प्रस्ताव के तहत उस गाद का प्रयोग हाईवे बनाने में होगा। अगर यह प्रस्ताव सिरे चढ़ जाता है तो लोगों को काफी राहत मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ विभाग को गाद से ही करीब 22 करोड़ रुपये का फायदा होगा।
न्यू चंडीगढ़-मुल्लांपुर इलाके को सुरक्षित रखने एवं पूरे साल जरूरत के हिसाब से किसानों को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चार डैम बनवाए गए थे लेकिन बरसात के दिनों में पानी के साथ साथ मिट्टी आने के कारण चारों डैमो में गाद जमा हो गई है। इस वजह से बरसात के दिनों में डैम तबाही मचाने का कारण बन सकते हैं। सब कुछ सही रहा और प्रस्ताव सिरे चढ़ गया तो ऐसा नहीं होगा क्योंकि विभाग के अधिकारियों ने अपने उच्च अधिकारियों को मिर्जापुर डैम की सफाई का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार डैम की सफाई में उन्हें पहली दिक्कत गाद को डंप करने की आ रही थी। वही इसकी खुदाई का खर्चा भी करीब 22 करोड़ रुपये का हो रहा था लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से 31 अगस्त 2017 के दिशानिर्देश के अनुसार किसी भी तालाब, पानी के नाले, नदी एवं डैम की खुदाई नेशनल हाईवे का निर्माण करने वाली एजेंसियों एवं कांट्रेक्टर के द्वारा निशुल्क की जाएगी और उससे निकलने वाली मिट्टी का उपयोग सड़क के निर्माण में किया जाएगा। वही खुदाई से निकलने वाली मिट्टी की कीमत भी नहीं दी जाएगी। अगर विभाग का नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ कोई कॉन्ट्रैक्ट होता है तो इससे गाद की समस्या से राहत मिलेगी और सड़क निर्माण में भी आसानी होगी।
क्या कहते हैं अधिकारी
डैम में गाद जमा होने का मामला विभाग के संज्ञान में हैं। सभी डैमों की सफाई कराई जाएगी। पहले मिर्जापुर डैम से इसकी कोशिश की जा रही है। मिर्जापुर डैम की सफाई का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। इसमें नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों से भी बात हुई है। जैसे ही प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो जल्द ही काम शुरू करवा दिया जाएगा। -अमित सहोता एक्सईएन, मैली कंस्ट्रक्शन डिवीजन, मोहाली