फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Crowds of devotees gathered in the temples of the city on Sri Rama Navami

Mohali News: श्रीरामनवमी पर शहर के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Fri, 31 Mar 2023 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered in the temples of the city on Sri Rama Navami
श्रीरामनवमी पर शहर के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

मंदिरों में हवन और रामचरित मानस के डाले गए भोग

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। शहर में वीरवार को श्रीरामनवमी का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिले के मंदिरों में धार्मिक समागम आयोजित किए गए। सभी मंदिरों में सुबह हवन यज्ञ हुआ और श्रीराम चरित मानस के भोग डाले गए। महिलाओं की संकीर्तन मंडली ने कीर्तन किया गया। साथ ही मंदिरों में कंजक पूजन भी किया गया। फेज-1 के पार्क में श्री हरि संकीर्तन मंडल फेज-1 द्वारा रामनवमी के पर्व को भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में दो दिवसीय भगवान श्री रामायण का पाठ श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गिया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम का जन्म हुआ था। इस मौके महिलाओं ने संकीर्तन किया। साथ ही समागम के बाद कंजक पूजन हुआ और भंडारा लगाया गया।

सेक्टर-68 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में सुबह श्री रामायण पाठ के भोग डालकर भंडारा लगाया गया। इस मौके पर मंदिर की महिला संकीर्तन मंडली ने कीर्तन किया। वहीं कंजक पूजन हुआ। फेज 3बी2 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (श्री हनुमान मंदिर) में मंदिर कमेटी के प्रधान प्रेम शर्मा की अगुवाई में धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। गांव शाहीमाजरा स्थित श्री सनातन धर्म शिव एंव विश्वकर्मा मंदिर में सुबह श्रीराम चरित मानस पाठ के भोग डाले गए और हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें मंदिर कमेटी के सदस्यों के अलावा महिलाओं की संकीर्तन मंडली शामिल हुई। खरड़ स्थित माता गुजरी एनक्लेव में गौ सेवा कीर्तन मंडली ने इलाके में प्रभातफेरी निकाली जिसमें महिलाओं समेत बच्चों ने भी भाग लिया और भगवान श्रीराम का गुणगान किया। मंडली की प्रवक्ता रुचि धवन ने कीर्तनी मंडली की ओर से श्रीरामनवमी के मौके पर पहली बार निकाली गई प्रभात फेरी के लिए संगत का धन्यवाद किया। इस मौके पर शिल्पा लांबा, हेमा रावत, अनीता, कांता रानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed