फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Crowds gathered in malls and shops, people were buying goods in large numbers

Mohali News: मॉल, दुकानों में लगी भीड़, लोग जमकर खरीद रहे सामान

Sun, 11 May 2025 12:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in malls and shops, people were buying goods in large numbers
शहर में खरीदारी करते दुकानदार। संवाद 
मोहाली। भारत-पाक के बीच चल रही तनातनी के मद्देनजर शनिवार को लोग खरीदारी में व्यस्त रहे। मॉल, दुकानों, चक्की और अन्य जगह लोग अपनी जरूरत का सामान लेने में व्यस्त रहे। इसके अलावा रेलवे और बस स्टैंड पर भी घर लौटने वाले लोगों की भीड़ देखी गई। दिन में डीसी मोनिका गुप्ता ने जंग जैसे हालातों के मद्देनजर लोगों से सतर्क रहने की अपील की।
विज्ञापन

शहर में कई जगह घरेलू गैस की वेटिंग भी शुरू हो गई है। फेज-8 में स्थित एक नामी माल में बाहर सड़क तक लोग टोकरियां लेकर अपने वाहनों पर रखते नजर आए। कई दुकानों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिली। लोगों को डर सता रहा है कि अगर जंग शुरू हो गई तो मुश्किलें बढ़ सकती है। इसके मद्देनजर लोगों ने राशन खरीद कर घरों में रख लिया है। करियाना के दुकानदार साहिल बंसल ने बताया कि दो दिन में उनकी दुकान पर राशन लेने वाले लोगों ने जमकर खरीदारी की है। आटा, दाल, चावल समेत कई घरों में इस्तेमाल किए जाने वाला जरूरत का सामान भारी मात्रा में खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed