फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Crowd gathered for registry on two and a half percent discount received from the government

Mohali News: सरकार से मिली सवा दो प्रतिशत छूट पर रजिस्ट्री के लिए उमड़ा सैलाब

Thu, 23 Mar 2023 01:51 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Thu, 23 Mar 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered for registry on two and a half percent discount received from the government
सरकार से मिली सवा दो प्रतिशत छूट पर रजिस्ट्री के लिए उमड़ा सैलाब
विज्ञापन

- पहले होती थी 60-70 और अब हो रहीं 200 से ज्यादा रजिस्ट्रियां, लोगों ने की एक महीना बढ़ाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। पंजाब सरकार ने एक से 31 मार्च तक रजिस्ट्रियां करवाने में कस्टम ड्यूटी पर 2.25 प्रतिशत दी छूट थी। इसके चलते जीरकपुर सब तहसील में रजिस्ट्री करवाने वालों का सैलाब उमड़ पड़ा। रजिस्ट्रियों की अप्वाइंटमेंट ऑनलाइन होने के बाद जीरकपुर सब तहसील में रोजाना 60-70 रजिस्ट्रियां होती थीं, लेकिन सवा दो प्रतिशत की छूट के बाद पिछले एक सप्ताह से रोजाना 200 से ज्यादा रजिस्ट्रियां हो रही हैं। इस कारण लोगों की भी परेशानी हो रही है।
रजिस्ट्री करवाने पहुंचे संदीप सिंह, जंगप्रीत सिंह, सोहन सिंह, नवदीप सिंह, श्रवण कुमार, जसमीत सिंह ने बताया कि भीड़ बहुत ज्यादा हो गई है। नायब तहसीलदार सरकारी आदेशों के मुताबिक 5 बजे तक ही काम करते हैं, इस कारण रजिस्ट्रियां पूरी नहीं हो पा रही हैं। लोगों ने कहा कि या तो सरकार स्टैंप ड्यूटी में दी गई छूट का समय एक महीना ओर बढ़ा दे या फिर नायब तहसीलदार का 3-4 घंटे का समय बढ़ा दे, ताकि लोगों का काम पूरा हो सके। अगर समय नहीं बढ़ाया तो एक और नायब तहसीलदार बैठाए, ताकि लोगों को हो रही परेशानी को दूर किया जा सके।
विज्ञापन

इस मौके पर लोगों ने कहा कि सरकार ने अचानक आदेश दे दिया है जबकि बहुत से लोगों के पास रजिस्ट्री के पैसे नही हैं। सरकार को यह समय सीमा तीन महीने की कर देनी चाहिए। अगर सरकार ने लोगों के फायदे के लिए ऐसा किया है तो फिर लोगों को फायदा भी होना चाहिए। भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव खन्ना ने कहा कि सरकार को लोगों के हित के लिए समय जरूर बढ़ाना चाहिए। उन्होंने बिल्डर और कॉलोनाइजर लॉबी से अपील की है कि खरीदारों को सहयोग किया जाए ताकि खरीदार 31 मार्च तक अपनी रजिस्ट्री करवा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
जितनी भी रजिस्ट्रियां दिन में आ रही हैं सब हो रही हैं। आज हमारे पास 30 रजिस्ट्रियां तत्काल अप्वाइंटमेंट की थी, इनकी फीस पांच हजार रुपये है और 170 रजिस्ट्रियां नॉर्मल थीं, सभी कर दी गई हैं। समय बढ़ाना या न बढ़ाना सरकार का काम है। इस शुक्रवार तक सभी स्लॉट बुक हैं और लोग तत्काल में अप्वाइंटमेंट ले रहे हैं। -कुलविंदर सिंह, नायब तहसीलदार, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed