फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Crops of farmers of village Roda get washed away in the water of SYL canal.

Mohali News: एसवाईएल नहर के पानी में बह जातीं गांव रोड़ा के किसानों की फसलें

Wed, 21 Aug 2024 05:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Crops of farmers of village Roda get washed away in the water of SYL canal.
खरड़। विधानसभा हल्का श्री चमकौर साहिब और खरड़ तहसील के तहत आने वाले गांव रोड़ा और कई अन्य गांवों के किसानों की जमीन बरसाती पानी के तेज बहाव के कारण एसवाईएल नहर में डूब गई है। इस कारण इन जमीनों पर लगीं फसलें भी बह गई हैं। इन गांवों के किसानों का कहना है कि हर साल उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है लेकिन सरकारें हमारी इस गंभीर समस्या का हल करने के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं करतीं।
विज्ञापन

गांव रोड़ा के किसान बलबीर सिंह, सौदागर सिंह, ज्ञानी बलबीर सिंह, जुगना सिंह, सोहन सिंह, जीत सिंह, चरण सिंह, सुखविंदर सिंह, प्रितपाल सिंह, साहिब सिंह, निर्मल सिंह आदि ने बताया कि उनकी जमीनें एसवाईएल नहर के साथ लगती हैं। खरड़ शहर और गांवों को जो बरसाती पानी इस नहर में आता है, वह उनकी जमीनों पर लगी फसल को बहा ले जाता है। इस कारण धान की फसल, सब्जियों, मक्की तथा गन्ने की फसल समेत कई अन्य फसलें खराब हो जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारों के चुने हुए प्रतिनिधि वादे तो कई बार करते हैं कि एसवाईएल नहर के साथ लगते किसानों की समस्याओं का हल प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इसके उलट कभी भी किसी राजनीतिक पार्टी ने इस समस्या का हल नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर के आसपास बने जंगल, जानवर भी करते फसलों का नुकसान
किसानों ने बताया कि एसवाईएल के निर्माण के समय जो बरसाती पानी के निकास के लिए पुलिया बनाई गई थी, वह भी बंद हो चुकी हैं। अब इस नहर के किनारे जंगल जैसा बन गया है। इनमें मौजूद जानवर भी उनकी फसलों का नुकसान करते हैं।

किसानों ने मांग की कि एसवाईएल नहर के पानी के कारण नुकसान झेलने वाले किसानों को आर्थिक सहायता दी जाए और बरसाती पानी की निकासी का कोई पक्का प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed