{"_id":"57a2525c4f1c1bda762bb3c9","slug":"rape-girl-rape-sexual-crime-sexual-harassment-zirakpur-girl-rape-mohali-girl-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा दे लड़की को घुमाने ले गया महाराष्ट्र, कई दिनों तक रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा दे लड़की को घुमाने ले गया महाराष्ट्र, कई दिनों तक रेप
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Thu, 04 Aug 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर के ढकोली में रहने वाली एक युवती ने पुलिस को शिकायत दी है पटियाला के रहने वाले दलजीत सिंह ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया। युवती ने जब उससे शादी करने की बात कही तो आरोपी ने इंकार कर दिया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर दलजीत सिंह निवासी पटियाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि दलजीत सिंह उसके पड़ोसी में किराये पर रहने आया था। दोनों में जान-पहचान हो गई। लड़की के परिजनों ने 13 जुलाई को उसे अमृतसर अपने किसी रिश्तेदार के पास भेज दिया। इसके बाद दलजीत सिंह भी अमृतसर पहुंच गया।
पुलिस के अनुसार, अमृतसर में आरोपी दलजीत सिंह ने युवती को शादी करने का झांसा देकर घुमाने के लिए महाराष्ट्र ले गया। आरोप है कि वहां दलजीत ने उसके साथ कई दिनों तक रेप किया। आरोप है कि महाराष्ट्र से वापस आने बाद उसने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद युवती ने मामले की जानकारी परिजनों को दी।