फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali Health Department seized Five quintals of paneer in Zirakpur

मोहाली: सेहत विभाग ने जब्त किया पांच क्विंटल पनीर, एक फैक्टरी में बीस किलो घटिया मिठाई को करवाया नष्ट

Mon, 01 Nov 2021 04:28 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 01 Nov 2021 04:28 PM IST
सार

मोहाली के बड़माजरा और बलौंगी में भी इस तरह के मामले सामने आए थे। एक जगह तो गलत तरीके से पनीर तैयार किया जा रहा था। जबकि दूसरी जगह हरियाणा से लाकर बेचा जा रहा था। इस संबंध में केस भी दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
Mohali Health Department seized Five quintals of paneer in Zirakpur
मोहाली सेहत विभाग ने पनीर जब्त किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली से ठीक पहले मोहाली सेहत विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीरकपुर के पास बाहर से आ रहा पांच क्विंटल पनीर जब्त किया है। सेहत विभाग की टीम ने पनीर के सैंपल लेकर लैब भेजे हैं। साथ ही जब्त पनीर को कोल्ड स्टोर में रखवा दिया है। इसकी पुष्टि फूड सेफ्टी अधिकारी अनिल कुमार व रविनंदन गोयल ने की। इसके अलावा जीरकपुर के पास एक फैक्टरी से बीस किलो घटिया मिठाई को नष्ट करवाया है। साथ ही चार सैंपल भरे गए हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों के सीजन में लोगों को खाने पीने का बढ़िया सामान मुहैया करवाने के लिए सेहत विभाग की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


सेहत विभाग को सूचना मिली थी कि इलाके में बाहर से लाकर घटिया स्तर का पनीर बेचा जा रहा है। टीम ने तुरंत कार्रवाई कर जीरकपुर के पास पुलिस की मदद से नाका लगाया। साथ ही एक गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका गया। जिसमें पांच क्विंटल पनीर मिला। इसके बाद पनीर को जब्त कर कोल्ड स्टोर में रखवा दिया गया। साथ ही पनीर के सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा जीरकपुर के पास एक फैक्टरी का औचक निरीक्षण किया गया और चार मिठाइयों के सैंपल लिए गए। टीम ने मौके पर ही 20 किलो घटिया मिठाइयों को नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा त्योहारी सीजन में लोगों को गुणवत्तापूर्ण और परिष्कृत खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए नियमित जांच की जा रही है। इससे पहले मोहाली के बड़माजरा और बलौंगी में इस तरह के मामले सामने आए थे। एक जगह तो गलत तरीके से पनीर तैयार किया जा रहा था। जबकि दूसरी जगह हरियाणा से लाकर बेचा जा रहा था। इस संबंध में केस भी दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेहत विभाग ने दी व्यापारियों को हिदायत
स्वास्थ्य अधिकारियों ने व्यापारियों को सख्त हिदायत दी कि मिलावटी घटिया व एक्सपायर्ड मिठाइयों की बिक्री कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे सामान बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों के लाइसेंस रद किए जाएंगे। गोयल ने व्यापारियों को मिठाइयों की ट्रे पर एक्सपायरी तारीख लिखने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed