Mohali: ढकोली में देर रात व्यक्ति की हत्या, शव नाले में फेंका, पास में पड़ी थी खून से सनी ईंट
वारदात वाली जगह पर खून से सनी ईंट और एक डंडा पड़ा मिला है। सुबह सैर कर रहे लोगों ने इसकी सूचना ढकोली पुलिस को दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार को ढकौली एरिया में गंदे नाले से खून से सना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के चेहरे पर गहरी चोटों के निशान है। शव नाले के पानी में पड़े रहने से फूल गया था। शव को सुबह सैर कर रहे लोगों ने देखा और तुरंत इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलते ही एसएचओ ढकौली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वारदात ढकोली एरिया की वसंत विहार फेस -3 की है। नाले से कुछ दूर एक दुकान के पास काफी मात्रा में खून पड़ा मिला है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि वहां पेंटर की हत्या करने के बाद उसे नाले में फेंक दिया गया।
मृतक की पहचान मुकेश के रूप में हुई है, जो कि पिछले करीब 15 सालों से ढकौली की वसंत विहार कालोनी में रह रहा था। फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस को घटना की सूचना सुबह 6.45 पर मिली। पुलिस की पीसीआर मौके पर पहुंची और वारदात वाली जगह के आसपास के 200 मीटर के एरिया को सील कर दिया गया। जिस दुकान के सामने खून पड़ा था वहीं से फोरेंसिक टीम को खून से सनी दो ईंट और एक चारपाई का डंडा पडा मिला है। जिस पर खून के निशान है। खून वाली जगह से नाला 200 मीटर दूर है। वारदात वाली जगह से कुछ कदम की दूरी पर एक घर में सीसीटीवी लगा है। हालांकि फुटेज पूरी तरह से साफ नहीं है लेकिन एक हलचल दिखाई दी है जिसमें मार पिटाई होती नजर आ रही है। लेकिन सडक़ पर अंधेरा होने के कारण चेेहरे साफ नहीं दिख सके। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के मुताबिक घटना रविवार रात 12.15 बजे की है। करीब 15 मिनट तक लड़ाई-झगड़ा होता नजर आ रहा है।
3 साल से कर रहा था पेंटर का काम
मुकेश पहले ई-रिक्शा चलाता था लेकिन उसके बाद इसने पेंटर का काम शुरू कर दिया था और पिछले तीन साल से पेंटर का काम कर रहा था। उसकी पत्नी शीला देवी लोगों के घरों में साफ-सफाई का काम करती है। जबकि उसका बड़ा बेटा नशीला पदार्थ रखने के मामले में गिरफ्तार हुआ था और वह पटियाला जेल में है।
वारदात वाली जगह से कुछ दूर बनी है 300 अवैध झुग्गियां
वारदात जहां हुई उसके दूसरी तरफ 300 अवैध झुग्गियां बनी हुई है। यहां प्रवासी लोग रहते हैं जिनकी पुलिस वेरिफिकेशन नहीं हुई है। आसपास सोसायटी में रहने वाले लोगों ने कहा कि इन झुग्गियों में आपराधिक किस्म के बदमाश रहते हैं। उनका आरोप है कि यहां हर तरह का नशा खुलेआम बिकता है। उन्होंने कई बार प्रशासन को यहां से झुग्गियां हटाने की सूचना भी दी है लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हुई। इसके अलावा इस सडक़ पर अंधेरा पसरा रहता है और शाम ढलने के बाद यहां सरेआम नशा बिकता है। बदमाश हुल्लड़बाजी करते हैं। इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट भी नहीं है तभी सीसीटीवी में आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई नहीं दे रहे।