{"_id":"56eee9f74f1c1b8546f14e7d","slug":"landlord-beet-kashmiri-boy-mohali-police-case-ragested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में मकान मालिक ने कश्मीरी युवक को पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहाली में मकान मालिक ने कश्मीरी युवक को पीटा, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Mon, 21 Mar 2016 08:40 AM IST
विज्ञापन
वारदात
- फोटो : file pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव चिल्ला में मकान मालिक द्वारा कश्मीरी युवक को पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की पहचान संजय सिंह ठाकुर के रूप में हुई है। सोहाना पुलिस ने आरोपी गुरुसिमरन सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हालांकि, आरोपी फरार हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, पुलिस ने पीड़ित को सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।
जानकारी के मुताबिक, संजय सिंह ठाकुर डोडा जिले (जम्मू-कश्मीर) का रहने वाला है। वह यहां एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है और गांव चिल्ला में गुरुसिमरन सिंह के घर में पीजी में रहता है। कमरे में उसके कुछ दोस्त रहते हैं। जोकि रात को खाना खाने के लिए बाहर गए थे। वह गलती से अपने कमरे में पंखा बंद करना भूल गए थे।
इतने में मकान मालिक अपने कुछ साथियों के साथ उसके कमरे आया। उसने संजय से पूछा की पंखा क्यों चल रहा है। संजय ने बताया कि उसके दोस्त गलती से पंखा खुला छोड़कर चले गए हैं। उन्होंने कमरे में बाहर ताला लगा रखा है। इतने में आरोपी संजय के साथ गाली गलौच करने लगे। मामला इतना गरमा गया कि आरोपी व उसके साथियों ने उसकी धुनाई कर दी।
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने मामला शांत करवाया। वहीं, पुलिस को दिए अपने बयानों में संजय ने बताया कि आरोपी व उसके साथियों ने परने से गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। जांच अधिकारी नायब सिंह ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307,323 और 506 मामला दर्ज कर लिया है।