{"_id":"5766f2b04f1c1bd37411bbfe","slug":"land-dispute-fir-against-seven-person-in-lalru","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में मारपीट, सात के खिलाफ केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद में मारपीट, सात के खिलाफ केस दर्ज
ब्यूरो,अमर उजाला/ लालड़ू
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बसौली में जमीनी विवाद को लेकर सेना में कार्यरत फौजी की पत्नी व बेटे के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गुरविंदर कौर पत्नी सुखदेव सिंह ने बताया कि उनका पड़ोसियों से काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है। इसको लेकर पड़ोसी बीते दिन गली में खड़े होकर उनके खिलाफ कुछ बोल रहे थे।
जब उन्होंने रोका तो गली में खड़े लोगों ने उनके और उनके बेटे अंग्रेज सिंह के साथ मारपीट की व धमकियां दीं। जख्मी हालत में गुरविंदर कौर व अंग्रेज को डेराबस्सी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने गुरविंदर कौर के बयान के आधार पर बलबीर सिंह, ज्ञानी, बलकार सिंह, प्रदीप सिंह, गुरचरन सिंह, अजमेर सिंह व हरनाम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।