फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Kurali Chain snatching, Snatching in Kurali ,snatcher ,snatching with lady, snatching in school

कुराली में क्लासरूम में घुसकर शिक्षिका से की स्नैचिंग

Sun, 18 Sep 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कुराली
ब्यूरो, अमर उजाला/कुराली Updated Sun, 18 Sep 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
  Kurali Chain snatching, Snatching in Kurali  ,snatcher ,snatching with lady, snatching in school
कपूरथला में महिला के साथ पर्स स्नैचिंग - फोटो : डेमो फोटो
स्कूल के अंदर घुसकर स्नैचर अध्यापिका के गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। शिक्षिका ने पुलिस को इस बारे में सूचित कर दिया हैै। रजिंद्र कौर ने बताया कि वह शनिवार सुबह 7:49 बजे स्कूल पहुंची। जब वह स्कूल के अंदर कक्षा में दाखिल होने लगीं, तभी पीछे से एक युवक आया और सोने की चेन झपट कर भाग गया।
विज्ञापन


जब उन्होंने शोर मचाया तो अन्य अध्यापक वहां पहुंचे और बाइक सवार युवकों का पीछा किया, लेकिन तब तक वह फरार हो गए। उन्होंने बताया कि स्कूल गेट के पास युवक का अन्य साथी काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल स्टार्ट कर पहले से इंतजार कर रहा था। 
विज्ञापन


शनिवार को मोटर साइकिल सवार युवकों ने शनिदेव मंदिर के पास स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल के अंदर घुस कर वारदात को अंजाम दिया। अध्यापकों ने बताया कि स्नैचर ने हरे रंग की कमीज पहनी हुई थी। उन्होंने बताया कि स्नैचर नगर काउंसिल की ओर भाग गएग।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। उसमें दोनो स्नैचर दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर स्नैचरों की तलाश शुरू कर दी है। शहर में लगातार हो रही चोरियों और स्नैचिंग की वारदात से लोग सहमे हुए हैं। शहर वासियों ने पुलिस अधिकारियों से इस तरह की वारदात पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed