{"_id":"572114c64f1c1b703fa915da","slug":"in-name-of-foreign-sending-swindle-of-lakhs-by-immigration-company","type":"story","status":"publish","title_hn":" विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:03 AM IST
विज्ञापन
करोड़ो रुपए
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेज-10 में विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। बुधवार को फेज-11 में काफी संख्या में राज्य के विभिन्न जिलों से लोग पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि फेज-10 स्थित भारती इमीग्रेशन कंपनी ने उनसे लाखों रुपये की लूट की है। लोगों को साइप्रस, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में भेजने के नाम पर यह ठगी की है।
कुछ लोगों के बच्चे विदेशी कॉलेजों में पहुंच गए तो उनकी फीस नहीं भरी है। जिससे उनका कैरियर खराब हो रहा है। जबकि कंपनी वाले कोई सुनवाई नहीं कर रहे है। इसके अलावा कंपनी की तरफ से जो चेक लोगों को दिए जा रहे है, वह भी लगातार बाउंस हो रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में एसएसपी व थाना फेज-11 को शिकायत दी है। देर शाम कंपनी प्रबंधकों और लोगों में सहमति बन गई। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि सबके पैसे एक-एक करके चुका दिए जाएंगे। लोगों को किसी भी प्रकार की मुश्किल नहीं आएगी।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह से राज्य के विभिन्न जिलों से लोग फेज-10 स्थित भारती इमीग्रेशन के दफ्तर पहुंचना शुरू हो गए थे। लेकिन कंपनी में उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद लोग थाने पहुंच गए। लेकिन सोहाना थाने में चल रहे विवाद होने के चलते एसएचओ बाहर थे। इसके बाद जब बाद दोपहर को एसएचओ पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्या सुनी। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।