फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Himachal youth shot dead by friend after argument during party in Mohali

मोहाली में हिमाचल के युवक का मर्डर: फ्लैट में पार्टी... शराब के नशे में बहस, दोस्त ने गोली मार कर दी हत्या

Mon, 06 Oct 2025 12:58 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली/खरड़
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली/खरड़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 06 Oct 2025 12:58 PM IST
सार

पंजाब के मोहाली में हिमाचल प्रदेश के युवक की उसके दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Himachal youth shot dead by friend after argument during party in Mohali
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

मोहाली के खरड़ में हिमाचल प्रदेश के युवक की हत्या हुई है। खरड़ के विला प्लाजियो सोसाइटी (खानपुर) में रविवार तड़के शराब पार्टी के दौरान हुए मामूली झगड़े में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक शिवांस राणा हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना का रहने वाला था और ऊना के सरकारी कॉलेज में बीसीए की पढ़ाई कर रहा था। वहीं, हत्या का आरोपी हरविंदर उर्फ हैरी भी ऊना का ही रहने वाला है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से भाग निकला। खरड़ पुलिस ने हरविंदर उर्फ हैरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, विला प्लाजियो सोसाइटी की पहली मंजिल के एक किराये के फ्लैट में शनिवार रात को पार्टी चल रही थी। फ्लैट में रहने वाले युवक का भाई अपने तीन दोस्तों के साथ आया था, जिसमें शिवांस राणा भी शामिल था। इसके अलावा उनका दोस्त हरविंदर सिंह हैरी भी पार्टी में शामिल होने आया था, जो अभी खरड़ की ही किसी अन्य सोसाइटी में रहता है।

विज्ञापन
इन सभी ने रात 11 बजे शराब पीना शुरू किया और पार्टी सुबह 5 बजे तक चली। इसी दौरान शिवांस और हरविंदर के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में हैरी ने पिस्टल निकाली और शिवांस राणा की कनपटी पर गोली मार दी। गोली लगते ही शिवांस की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोलीकांड के बाद फ्लैट में मौजूद एक युवक ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएसपी कर्ण संधू और एसएचओ सिटी खरड़ पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोहाली अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

मृतक के साथियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने की पूछताछ

डीएसपी खरड़ कर्ण संधू ने बताया कि पार्टी के दौरान झगड़ा हुआ था। एक युवक ने अपने दोस्त को गोली मार दी जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी भाग निकला है। उसकी तलाश जारी है। मृतक के अन्य साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस घटना में शामिल सभी युवक हिमाचल प्रदेश के ऊना के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद शिवांस राणा का परिवार भी मोहाली पहुंच गया है। खरड़ सिटी थाने में हरविंदर सिंह हैरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed