{"_id":"5751dffe4f1c1b7705108f07","slug":"fraud-lady-case-filed-against-fraud-lady-crime-fraud-police-mohali-zirakpur","type":"story","status":"publish","title_hn":" विदेश भेजने नाम पर लोगों को ठगती थी, आधा दर्जन केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने नाम पर लोगों को ठगती थी, आधा दर्जन केस दर्ज
Sat, 04 Jun 2016 10:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Sat, 04 Jun 2016 10:48 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
- फोटो : amar ujala
Link Copied
विदेश भेजने का झांसा देकर दर्जनों लोगों के साथ ठगी मारने वाली नीना शर्मा उर्फ मलकीत कौर पूनिया खिलाफ पुलिस ने एक और केस दर्ज किया है। पुलिस अब तक नीना शर्मा खिलाफ आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज कर चुकी है। शिकायतकर्ता जसप्रीत सिंह वालिया निवासी सेक्टर-55/ए चंडीगढ़ ने बताया कि उसने अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित गोल्डन स्क्वेयर में ट्रस्ट अस नामक कंपनी के प्रबंधकों को विदेश भेजने के लिए ढाई लाख रुपये दिए थे। मुलाजिमों ने न तो उसके पैसे वापस किए और न ही उसे विदेश भेजा। शिकायतकर्ता ने बताया कि मुलाजिमों ने उससे असली दस्तावेज ले लिए जो वापस नहीं किए। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद ट्रस्ट अस कंपनी के प्रबंधक मलकीत कौर पूनिया उर्फ नीना शर्मा, बाली, सुखजीत सिंह, राजन भारद्वाज, दीपाक्षी शर्मा, राजीव सिंह, दलजीत कौर, कृपा कौर, गुरविंदर सिंह खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी तिरलोचन सिंह ने बताया कि आरोपी मलकीत कौर पूनिया, बाली और राजन भारद्वाज को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।