फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   fraud arrested, fraud case, zirakpur fruad case, zirakpur police, crime, mohali

विदेश भेजने के नाम पर लाखों ठगने वाला आरोपी काबू

Sun, 01 May 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Sun, 01 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
fraud arrested, fraud case, zirakpur fruad case, zirakpur police, crime, mohali
- फोटो : amar ujala
जीरकपुर पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जबकि, पांच आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपी की पहचान आदित्य बाली के रूम में हुई। पुलिस ने उसे डेराबस्सी की अदालत पेश किया। वहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रोहित वर्मा निवासी हरियाणा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि जीरकपुर स्थित ट्रस्ट अस इमिग्रेशन कंपनी के प्रबंधकों ने विदेश भेजने के लिए उससे साढ़े 7 लाख रुपये जमा करवाए थे। आरोप है कंपनी प्रबंधकों ने तय समय में उसे विदेश भी नहीं भेजा और पैसे भी नहीं दिए। आरोप है कि इमिग्रेशन कंपनी के प्रबंधक एक वर्ष ऑफिस के चक्कर कटवाते रहे। आरोप है कि इसके बाद कंपनी प्रबंधकों ने उसे एक चेक दिया वह भी बाउंस हो गया। इसके बाद उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। रोहित की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के प्रबंधक राजन भारद्वाज, गुरविंदर सिंह, आदित्य बाली, मोनिका, किरपा कौर और मलकीत कौर के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस लगातार आरोपियों को तलाश कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर मामले में शामिल आदित्य बाली को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed