फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   crime, fire on police, three accused arrested cia in zirakpur

पुलिस पर फायर करने के तीन आरोपी काबू

Mon, 11 Apr 2016 10:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जीरकपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जीरकपुर Updated Mon, 11 Apr 2016 10:59 AM IST
विज्ञापन
crime, fire on police, three accused arrested cia in zirakpur
नेम प्लेट हटाती पुलिस - फोटो : amar ujala
जनवरी में गश्त के दौरान पुलिस पर फायर करने के आरोप में तीन युवकों को सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान साहिब सिंह निवासी गांव पंडता खेड़ी (पटियाला), मनप्रीत सिंह निवासी गांव अजरौर (पटियाला) और दीपक कुमार उर्फ दीप निवासी मकान नंबर-20/सी 66केवी ग्रिड कालोनी (पटियाला) के रूप में हुई है, जबकि वारदात में शामिल चौथा आरोपी जगतार सिंह उर्फ चैंप अभी फरार है। पुलिस ने लांसर कार को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन



एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 16 जनवरी को पीसीआर के सिपाही लेखराज मोटरसाइकिल पर मुलाजिम लक्ष्मण सिंह के साथ जीरकपुर-पटियाला रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान नाभा साहिब गुरुद्वारा साहिब के पास एक सफेद रंग की लांसर कार खड़ी थी, जिसकी नंबर प्लेट को मिट्टी से ढका हुआ था। कांस्टेबल लेखराज को शक हुआ तो उन्होंने कार में सवार युवकों को दस्तावेज की जांच करवाने के लिए कहा। वहीं, कार में ड्राइवर सीट के साथ वाली सीट पर बैठे अन्य युवक ने पिस्तौल से कांस्टेबल पर फायर कर दिए थे। आरोपी युवक इसके बाद कार को पभात के रास्ते से मोहाली की तरफ भाग गए थे।
विज्ञापन


मामले की जांच सीआईए स्टाफ के इंचार्ज गुरचरण सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी हरमिंदर सिंह की टीम को सौंपी गई थी। थाना प्रभारी हरमिंदर सिंह व हंडेसरा थाना प्रभारी भारत भूषण ने 8 अप्रैल को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि साहिब सिंह उनके गांव के रहने वाले बीरू सिंह के साथ गांव पंडता खेड़ी में रेत का काम करता था। लेकिन, किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया था। 16 जनवरी को उन्हें सूचना मिली थी कि बीरू सिंह बाइक पर जीरकपुर किसी काम के लिए आ रहा है और उसकी पिटाई करने के लिए वह लांसर कार में बीरू का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी साहिब सिंह (20) सीजीसी कालेज लांडरा में बीसीए फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है, मनप्रीत सिंह (23) प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है और दीपक कुमार (25) ग्रेजुएशन करने के बाद बेरोजगार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed