{"_id":"69c0a8584026b6892c01b4bc","slug":"chandigarh-murder-case-revelation-shooter-piyush-contracted-for-four-murders-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ हत्याकांड में खुलासा: शूटर पीयूष को मिली थी चार हत्याओं की सुपारी, पुलिस ने टैटू से ढूंढ निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ हत्याकांड में खुलासा: शूटर पीयूष को मिली थी चार हत्याओं की सुपारी, पुलिस ने टैटू से ढूंढ निकाला
Mon, 23 Mar 2026 08:11 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Published by: Nivedita
Updated Mon, 23 Mar 2026 08:11 AM IST
सार
चंडीगढ़ में चरणप्रीत नागर उर्फ चीनी हत्याकांड के आरोपी पीयूष पहलवान को पंजाब में चार लोगों को निशाना बनाना था। इनमें गैंगस्टर लक्की पटियाल के विरोधी गुट के सदस्य और एक कारोबारी शामिल था।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में हत्या
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंडीगढ़ के चर्चित चरणप्रीत नागर उर्फ चीनी हत्याकांड में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मुख्य आरोपी राजन उर्फ पीयूष पहलवान (फिरोजपुर) को पंजाब में चार लोगों की हत्या की सुपारी दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसे वापस मलेशिया लौटना था।
जांच में खुलासा हुआ है कि जिन चार लोगों को निशाना बनाना था, उनमें गैंगस्टर लक्की पटियाल के विरोधी गुट के सदस्य और एक कारोबारी शामिल था। कारोबारी से रंगदारी मांगनी थी और इनकार करने पर उस पर फायरिंग की योजना थी।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मुख्य आरोपी राजन उर्फ पीयूष पहलवान (फिरोजपुर) को पंजाब में चार लोगों की हत्या की सुपारी दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसे वापस मलेशिया लौटना था।
जांच में खुलासा हुआ है कि जिन चार लोगों को निशाना बनाना था, उनमें गैंगस्टर लक्की पटियाल के विरोधी गुट के सदस्य और एक कारोबारी शामिल था। कारोबारी से रंगदारी मांगनी थी और इनकार करने पर उस पर फायरिंग की योजना थी।
विज्ञापन
Trending Videos
सीसीटीवी से मिला पहला सुराग
एजीटीएफ के एसपी विक्रम बराड़ के मुताबिक, हत्याकांड के बाद मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज में एक शूटर के दोनों हाथों पर टैटू और कड़ा दिखाई दिया। इसी आधार पर टीम को शक हुआ कि यह वही शूटर हो सकता है, जिसने 2025 में कोटकपुरा में यादविंदर की हत्या की थी। हालांकि पासपोर्ट रिकॉर्ड के अनुसार पीयुष 2023 से मलेशिया में था, जिससे टीम असमंजस में पड़ गई। बाद में इमिग्रेशन रिकॉर्ड और नेपाल के जरिए वेरिफिकेशन में सामने आया कि वह 1 जनवरी 2026 को नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुआ था। पहलवान लगातार अपना हुलिया बदल रहा था। नेपाल पहुंचने पर उसके चेहरे पर दाढ़ी थी। चंडीगढ़ में वारदात के दौरान वह क्लीनशेव था और एनकाउंटर के समय उसने मास्क और सिर पर टोपी पहनी हुई थी।हत्या से तीन दिन पहले पहुंचा चंडीगढ़
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी 15 मार्च को ही चंडीगढ़ पहुंच गया था और वारदात से पहले अपना मोबाइल बंद कर लिया था। वह लगातार ठिकाने और हुलिया बदलता रहा। उसने एक दिन कजहेड़ी के होटल और एक दिन चंडीगढ़ किसी के घर पर गुजारा, जिसकी चंडीगढ़ पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन