फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Car loot in Derabassi

Mohali: डेराबस्सी में पिस्तौल दिखाकर छीनी कार, कैब बुक करवाकर दिया वारदात को अंजाम

Sat, 03 Dec 2022 01:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (मोहाली) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 03 Dec 2022 01:42 PM IST
सार

एटीएस स्कूल से सैदपुरा जाने वाली सड़क पर टैक्सी मंगवाकर चार लुटेरे पिस्टल दिखा कार लेकर फरार हो गए। कार चालक दशरथ ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ डेरा बस्सी थाने में शिकायत दी।

विज्ञापन
Car loot in Derabassi
डेराबस्सी में लूट - फोटो : demo pic

विस्तार

डेराबस्सी में पिस्तौल की नौक पर गाड़ी छीनने का मामला सामने आया है। एटीएस स्कूल से सैदपुरा जाने वाली सड़क पर टैक्सी मंगवाकर चार लुटेरे पिस्टल दिखा कार लेकर फरार हो गए। घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े बारह बजे की है। बताया जा रहा है कि जैसे ही लुटेरे गाड़ी लेकर बरवाला की तरफ फरार हुए तो उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद वह गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


कार चालक दशरथ ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ डेरा बस्सी थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 379 बी, 506 व असला एक्ट के तहत केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं सूत्रों के अनुसार, पुलिस लुटेरों को पकड़ चुकी है। हालांकि अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed