फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   bribe, bribe case, crime, sho arrested taking bribe, vigilence bureau, mohali police, mohali

50 हजार रिश्वत लेते SHO गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

Sat, 13 Aug 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मोहाली
ब्यूरो, अमर उजाला/ मोहाली Updated Sat, 13 Aug 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
  bribe, bribe case, crime, sho arrested taking bribe, vigilence bureau, mohali police, mohali
घूस लेते हुए लेखपाल गिरफ्तार - फोटो : demo pic
विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने श्री मुक्तसर साहिब स्थित कोट भाई पुलिस स्टेशन के एसएचओ को रंगे हाथों पचास हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान एसआई जसविंदर सिंह के रूप में हुई है। विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया। वहीं, आरोपी को शनिवार अदालत में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में विजिलेंस को जग्गा सिंह निवासी थाना गिदड़वाहा ने शिकायत दी थी। उनका आरोप था कि एसएचओ ने गैर कानूनी तरीके से उनके बेटे को नौ अगस्त को कस्टडी में रखा। इसके बाद आरोपी ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। साथ ही उनसे चालीस हजार रुपये ले लिए थे। इसके अलावा दो लाख की मांग कर रहा था। उसकी दलील थी कि वह उक्त केस को कमजोर कर देगा। अगर पेमेंट सही तरीके से नहीं की तो इसके घातक नतीजे भुगतने पड़ेंगे। 
विज्ञापन


जग्गा सिंह ने इस संबंध में विजिलेंस को शिकायत देने का फैसला लिया। इसके बाद विजिलेंस की प्लानिंग के मुताबिक उन्होंने सारा किया। इस दौरान मोहाली विजिलेंस की टीम भूपिंदर सिंह और इंस्पेक्टर सतवंत सिंह की अगुवाई में श्री मुक्तसर साहिब गई। जहां पर पूरी प्लानिंग से शिकायतकर्ता आरोपी एसएचओ को रिश्वत देने गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच विजिलेंस की टीम ने आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इस मामले में विजिलेंस ने सारी कार्रवाई मजबूती से की है। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ की जा रही है। आरोपी से कई और राज खुलने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed