{"_id":"572117854f1c1b0a61a9224f","slug":"attack-on-bike-rider-due-to-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवक पर कातिलाना हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार युवक पर कातिलाना हमला
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:02 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
मेन बाजार से बाइक पर जा रहे एक नौजवान पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप में घायल हो गया। उसे स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, शहर के माता रानी चौक पर बुधवार को बुलेट पर जा रहे बडाली निवासी परविंदर सिंह को बाइक पर आए युवकों ने घेर कर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें परविंदर गंभीर रूप में घायल हो गया। इस दौरान शोर मचने पर लोग इकट्ठा हो गए। अपने आप को घिरता देख हमलावर अपनी बाइक छोड़ कर भाग गए। लहूलुहान हालत में परविंदर को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी अमरबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दो बाइक बरामद की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि हमलावरों की पहचान करके जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।