{"_id":"5cc8b139bdec2207167ec357","slug":"91556656441-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू को घर में रखने के लिए ससुर ने मांगे 10 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहू को घर में रखने के लिए ससुर ने मांगे 10 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर उसके पति, ससुर और जेठ के खिलाफ दहेज मांगने और मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए छापामारी में जुट गई है।
मोनिका शर्मा निवासी पंचकूला ने पुलिस को बताया कि राहुल शर्मा निवासी लोहगढ़ से उसकी शादी 2013 में हुई थी, जिसमें उसके परिजनों ने लड़के वालों की मांग पर अपनी हैसियत से बढ़कर से आयोजनों में खर्च किया था। शादी के कुछ महीनों बाद ही ससुर सुनील दत्त ने 10 लाख रुपये मांगने शुरू कर दिए और कहा कि अगर अपने परिजनों से रुपये नहीं लाएगी तो वह उसे यहां रहने नहीं देंगे। पीड़िता ने दहेज की मांग को पूरा करने से इंकार कर दिया तो ससुर ने उससे हर छोटी-बड़ी बात पर मारपीट करना शुरू कर दी। काफी समय तक पीड़िता यातनाओं को सहती रही, परंतु 2018 में उसके पति और ससुर ने मिलकर पहले उसकी जमकर पिटाई करते हुए गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और फिर घर से बाहर निकाल दिया। जख्मी हालत में पीड़िता अस्पताल में दाखिल हुई तो मामला पुलिस थाने जा पहुंचा। दूसरी ओर, ससुर ने पंचायत बुलाकर सदस्यों के बीच पीड़िता से माफी मांगकर समझौता करते हुए उसे वापस घर में दाखिल कर लिया। शिकायत के अनुसार, बीती 17 अप्रैल को उसके ससुर और पति ने फिर से रुपयों की मांग शुरू कर दी, जो पूरा न करने की एवज में दोनों ने मिलकर उसकी पिटाई की। इस पर मोनिका ने ससुराल छोड़ दिया और 4 साल के बेटे अनिरुद्ध को लेकर मायके आ गई। सोमवार को उसका बेटा स्कूल गया था तो उसे पता चला कि बेटे को ससुराल वाले अपने साथ ले जाने के लिए वहां पहुंचे हुए हैं। इसके बाद वह भी मौके पर पहुंच गई और स्कूल के बाहर बेटे के आने का इंतजार कर रहे ससुराल वालों को देखकर उसने बेटे को अपने पास बुला लिया। मोनिका के अनुसार राहुल ने उसकी बाजू पकड़कर मरोड़ी तो परिजन बीचबचाव करने पहुंचे। इस पर पति, ससुर और जेठ ने मिलकर उसके परिजनों को ईंट एवं अन्य नुकीली चीजों से पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति राहुल दत्त, ससुर सुनील दत्त एवं जेठ सुमित दत्त शर्मा के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत केस दर्ज कर लिया है।