{"_id":"5c97dda2bdec22140012d359","slug":"91553456546-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालड़ू के अकाली पार्षद पर युवकों ने हमला कर किया गंभीर जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लालड़ू के अकाली पार्षद पर युवकों ने हमला कर किया गंभीर जख्मी
विज्ञापन
लालड़ू के अकाली पार्षद पर युवकों ने हमला कर किया घायल
कोआपरेटिव सोसायटी के सचिव के भतीजे पर साथियों संग मिलकर हमला करने का आरोप
पुलिस ने तीन नामजद समेत 8-10 अज्ञात युवकों पर किया केस दर्ज
विधायक एनके शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जान हाल
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। लालड़ू नगर परिषद के तहत दप्पर में रविवार को कबड्डी कप टूर्नामेंट के दौरान एक दर्जन युवकों ने अकाली पार्षद बलकार सिंह रंगी को धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रंगी को मंच से उतारकर मारपीट करने के बाद उनके सिर पर किरच भी मारी गई। रंगी को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें सेक्टर-32 के जीएमसीएच में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बलकार रंगी के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बलकार सिंह पुत्र जय सिंह रंगी वासी दप्पर ने बताया कि वह मंच पर आयोजकों के साथ मौजूद थे। इसी बीच गुरदीप सिंह उर्फ सोनी पुत्र भूपिंदर निवासी दप्पर, जग्गी वासी दप्पर और सुखबीर वासी फतेहपुर जट्टा समेत 8-10 युवक मंच पर पहुंचे और जरूरी बात करने का बहाना बनाकर मंच के पीछे से उतार लिया और उन्हें घेरकर गुरदीप ने कहा कि वह उसके चाचा अजायब सिंह के खिलाफ गलत बोलता है और उससे रंजिश रखता है। हालांकि बलकार ने ऐसी किसी बात से इंकार किया, परंतु गुरदीप ने अपने साथियों संग मिलकर उसे नीचे गिराकर पीटा और किरच से हमला कर दिया। भीड़ जुटने पर आरोपी भाग निकले। बलकार रंगी ने आरोप लगाया कि कोआपरेटिव सोसायटी के सचिव अजायब सिंह के भतीजे ने अपने एक दर्जन साथियों संग मिलकर उस पर हमला किया है।
विधायक बोले- कांग्रेस नेताओं की शह पर हुआ हमला
हलका विधायक एनके शर्मा सिविल अस्पताल में बलकार सिंह का हाल जानने पहुंचे। उन्होंने लैहली पुलिस चौकी इंचार्ज नरपिंदर सिंह से कहा कि आरोपियों पर जानलेवा हमले का केस दर्ज कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए अन्यथा अकाली दल संघर्ष करेगा। इससे पहले शर्मा ने आरोप लगाया कि दप्पर कोऑपरेटिव सोसायटी के सचिव अजायब सिंह ने अपने भतीजे व उसके साथियों से कांग्रेसी नेताओं की शह पर यह हमला कराया है। उन्होंने कहा कि अजायब सिंह ने सरपंच के पति सुरेश सिंह की दुकान जबरन खाली कराई थी बल्कि उससे पहले उसे फोन पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमकियां भी दी थीं। उधर, अजायब सिंह का कहना है कि वह न मौके पर थे, न ही मारपीट से कोई लेना-देना है। उन पर झूठा आरोप लगाकर बदनाम किया जा रहा है। वह हर जांच में सहयोग के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
आरोपी गुरदीप के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी
चौकी इंचार्ज नरपिंदर के अनुसार बलकार सिंह के सिर पर तीन बड़े जख्म आए हैं। इनमें एक जख्म धारदार हथियार का है जबकि दो ब्लंट हैं। पुलिस ने फिलहाल बलकार सिंह के बयान पर 3 आरोपियों को नामजद कर उनके 8-10 अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल ओपिनियन आने के बाद जरूरत पड़ी तो जानलेवा हमले की धारा 307 भी लगाई जा सकती है। इसके अलावा अजायब मौके पर मौजूद नहीं था। उसे भी जांच पड़ताल में शामिल किया जाएगा। चौकी इंचार्ज ने बताया कि गुरदीप सिंह का रिकार्ड क्रिमिनल है। यह पूछने पर कि गुरदीप की विदेश जाने की फ्लाइट भी रविवार शाम को तय है, नरपिंदर ने कहा कि इसके लिए लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। उन्होंने हमले के पीछे किसी गैंगस्टर का हाथ होने से इंकार किया।
फोटो कैप्शन: डेराबस्सी सिविल अस्पताल में उपचाराधीन बलकार रंगी।