{"_id":"5a5678184f1c1b11198b45dd","slug":"91515616280-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दंपति ने फ्लैट के नाम पर महिला से ठगे 33 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दंपति ने फ्लैट के नाम पर महिला से ठगे 33 लाख
Updated Thu, 11 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब पुलिस में तैनात पति-पत्नी ने बुजुर्ग औरत से की धोखाधड़ी
- 33 लाख रुपये लेने के बाद भी नहीं करवाई फ्लैट की रजिस्ट्री
- पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर दर्ज किया केस, आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
खरड़ सिटी पुलिस ने एक 67 वर्षीय बुजुर्ग औरत शशि प्रभा शर्मा पत्नी अशोक कुमार शर्मा की शिकायत पर पंजाब पुलिस में तैनात पति-पत्नी व दो दलालों समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। फगवाड़ा की रहने वाली रिटायर्ड लेक्चरार शशि प्रभा शर्मा ने पिछले साल 15 नवंबर को एसएसपी मोहाली को शिकायत दी थी कि उसने एक्मे हाईटस सेक्टर-126 छज्जू माजरा रोड़ के फ्लैट नंबर 138/6 का सौदा पंजाब पुलिस में तैनात पति-पत्नी सुखविंदर सिंह तथा बलविंदर कौर के साथ साढे़ 33 लाख रुपये में किया था। इस फ्लैट के सौदे में दलाल कुलवंत सिंह तथा बलवंत कुमार भी शामिल थे। फ्लैट का सौदा करते समय इन्होंने कहा था कि फ्लैट की रजिस्ट्री के बाद शशि प्रभा को यह फ्लैट मौजूदा हालत में सामान समेत दे दिया जाएगा। शशि प्रभा ने अपनी शिकायत में लिखा है कि वह इन लोगों के झांसे में आ गई और उसने आठ नवंबर 2017 को चैक से साढे़ 31 लाख रुपये दे दिये जिसके बदले में आरोपियों ने उसे फ्लैट की चाबी दे दी। शशि प्रभा ने जब फ्लैट खोलकर देखा तो उसमें से अधिकांश महंगा सामान गायब था। सामान को लेकर शशि प्रभा ने जब फ्लैट मालिक और दलालों से फोन पर बात की तो यह सभी उसके साथ बदसलूकी करने लगे और धमकी देने लगे कि वह बाकी सामान भी उठा कर ले जाएंगे। शशि प्रभा ने अपने तौर पर आसपास जब फ्लैट की कीमत के बारे में पता किया तो पता चला कि फ्लैट की कीमत 27-28 लाख रुपये ही थी। दलालों ने उसके साथ धोखाधड़ी करके साढे़ पांच लाख रुपये अधिक ले लिये और फ्लैट की रजिस्ट्री भी नहीं करवाई। शशि प्रभा की शिकायत पर एसपी के द्वारा इस केस की जांच की गई। जांच में पाया गया कि इन सभी आरोपियों ने बुजुर्ग रिटायर्ड लेक्चरार से साढे़ 33 लाख रुपये लेकर सिर्फ फ्लैट की चाबी दी है। फ्लैट में रखा सामान और फ्लैट की रजिस्ट्री करवाने में यह लोग टालमटोल कर रहे हैं और बुजुर्ग औरत को डरा-धमका रहे हैं। सीनियर अधिकारी की जांच के बाद डीए लीगल की रिपोर्ट के बाद एसएसपी के निर्देश पर खरड़ सिटी पुलिस ने पति-पत्नी व दो दलालों समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।