{"_id":"5a11ed264f1c1bec538be32a","slug":"91511124262-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर में देर रात तक चलने वाले डिस्कोथेक में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीरकपुर में देर रात तक चलने वाले डिस्कोथेक में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग
Updated Mon, 20 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात तक चलने वाले डिस्कोथेक पर चला पुलिस का डंडा
शनिवार रात 12 बजे के बाद चल रहे डिस्कोथेक को कराया बंद
नाइट पार्टी के लिए हजारों की संख्या में पहुंचे थे युवक-युवतियां
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
शहर में देर रात तक चलने वाले डिस्कोथेक क्लबों में शनिवार रात पुलिस पहुंची। 12 बजे तक चलने वाले डिस्कोथेक क्लब को पुलिस ने बंद करवा दिया। वहीं, डिस्कोथेक बंद होने से नाराज युवक-युवतियों ने हुड़दंग मचाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने हलका लाठीचार्ज कर उन्हें वहां से भगा दिया। दूसरी ओर, पुलिस के अधिकारी देर रात खुद डिस्कोथेक के बाहर पहरा देते रहे, ताकि क्लब मालिक दोबारा चालू न कर पाए। गौरतलब है कि बुधवार रात एक युवक की पिटाई की वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने शनिवार रात डिस्कोथेक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे के ग्लोबल बिजनेस पार्क स्थित ‘हूप हाईवे’ डिस्कोथेक पहुंचे। यहां पुलिस ने शनिवार रात होने वाली पार्टी के इंतजामों का जायजा लिया। इसके बाद पहली मंजिल पर स्थित जंकयार्ड और चौथी मंजिल पर स्थित अल्माज, वेनम व हिप्नॉटिक डिस्कोथेक में जाकर सरप्राइज चेकिंग की।
रात 12 बजे दोबारा पुलिस पहुंची डिस्कोथेक
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात 12 बजे थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्लोबल बिजनेस पार्क में दोबारा चेकिंग करने पहुंची, जहां पर हूप हाईवे, जंकयार्ड और अल्माज डिस्कोथेक को बंद कराया। इसी तरह, पारस डाउन मॉल में स्थित वेनम डिस्कोथेक के प्रबंधकों ने पुलिस अधिकारियों के आदेशों को नहीं माना। पुलिस को लाठियां भांजने के लिए मजबूर होना पड़ा। जबकि डिस्कोथेक क्लबों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद हिप्नॉटिक डिस्कोथेक के प्रबंधक ने क्लब को बंद कर दिया। वहीं दूसरी ओर, पुलिस कार्रवाई से नाराज भारी संख्या में युवक व युवतियां एकत्रित हो गए, जिनको हटाने के लिए पुलिस को हलका लाठीचार्ज करना पड़ा।
विज्ञापन
क्लब प्रबंधकों में पुलिस कार्रवाई को लेकर रोष
जानकारी के मुताबिक, डिस्कोथेक जगत से जुड़े लोगों के लिए शनिवार रात की पार्टी अहम मानी जाती है और इस दिन बड़ी संख्या में युवा पहुंचते हैं। वहीं दूसरी ओर, शनिवार की रात पुलिस की औचक निरीक्षण की कार्रवाई के बाद क्लब प्रबंधकों में भारी रोष है। वहीं, एक क्लब मालिक ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शनिवार को पुलिस की कार्रवाई से क्लब मालिकों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा।
कोट
डीसी मोहाली के निर्देशानुसार डिस्कोथेक क्लब चलाने वालों को रात 12 बजे तक परमिशन है, लेकिन उक्त क्लबों द्वारा रात 12 बजे के बाद देर रात तक पार्टियां आयोजित किए जाने की शिकायतें पुलिस को मिल रही हैं। शनिवार को विशेष मुहिम चलाकर क्लबों की चेकिंग की गई और नियमों का उल्लंघन करने वाले क्लबों को बंद करवा दिया गया। पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
-पवन शर्मा, थाना प्रभारी, पुलिस थाना जीरकपुर।