फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   चुनाव प्रचार से घर लौट रहे कांग्रेसी नेता को गोलियां मार कर किया जख्मी

चुनाव प्रचार से घर लौट रहे कांग्रेसी नेता को गोलियां मार कर किया जख्मी

Thu, 16 May 2019 02:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
चुनाव प्रचार से घर लौट रहे कांग्रेसी नेता को गोलियां मार कर किया जख्मी
डेराबस्सी। पुलिस स्टेशन से महज दो किलोमीटर दूर गांव माहींवाला में बीती मंगलवार रात चुुनाव प्रचार से घर लौट रहे एक कांग्रेसी नेता को कुछ नौजवानों ने गोलियां मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल कांग्रेसी नेता की पहचान लखविंदर सिंह लक्खी चौधरी (28) निवासी गांव खेड़ी गुजरां के रूप में हुई है। लखविंदर सिंह की माता रोशनी देवी कांग्रेस से ब्लाक समिति मेंबर हैं। जख्मी लखविंदर सिंह को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में ले जाया गया था। वहां से उन्हें जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घायल लखविंदर सिंह ने बताया कि वह कांग्रेस उम्मीदवार परनीत कौर के प्रचार के बाद डेराबस्सी से बीती रात करीब 11 बजे अपनी स्विफ्ट कार पर एक साथी बिट्टू के साथ अपने गांव वापस जा रहा था। जब वह पुलिस स्टेशन से कुछ दूर स्थित गांव माहींवाला शराब के ठेके के पास पहुंचे तो उसकी कार में सवार बिट्टू ने पेशाब आने का बहाना बनाकर कार रुकवा ली। इस दौरान वहां पहले ही घात लगाकर खड़े दो बुलेट सवार चार नौजवानों ने उस पर गोलियां बरसा दीं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चार गोलियां, एक बाजू और तीन पेट में लगीं हैं। मौके पर चले हुई गोलियों के दो खोल और एक कारतूस बरामद हुआ है। घायल ने बताया कि उस पर यह हमला उसके साथ कार में जा रहे उसके साथी बिट्टू ने अपने अन्य दोस्तों के साथ मिल कर करवाया है।
विज्ञापन

हमले के बाद उसके साथ कार में जा रहा बिट्टू भी हमलावरों के साथ फरार हो गया। जख्मी लक्खी चौधरी ने आरोप लगाया कि वे गोलियां लगने के बाद गंभीर हालत में खुद कार चलाकर कुछ दूरी पर स्थित पुलिस स्टेशन पहुंचा पर वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाने के बजाय धक्के मारकर बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच पर केस दर्ज : डीएसपी
डीएसपी डेराबस्सी सिमरनजीत सिंह लंग ने कहा कि घायल के बयान पर पांच आरोपियों बिट्टू, संजू, मनीष व गीतू निवासी गांव खेड़ी गुजरां व मिंटा निवासी गांव मुकंदपुर के खिलाफ जानलेवा हमला करने व आर्म्स एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने दावा किया कि मौके पर तैनात पुलिस कर्मी ही जख्मी को सिविल अस्पताल ले गए थे। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी और घायल एक पार्टी कांग्रेस से ही संबंधित हैं। इनकी बीते दिनों में किसी बात को लेकर तकरार हो गई थी। इसी वजह से उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है।


बॉक्स
आरोपियों ने वीडियो वायरल कर हमले की जिम्मेदारी ली
घायल लखविंदर सिंह

की ओर से रात को ही घायल अवस्था में अपनी वीडियो वायरल करते हुए इस हमले के पीछे उक्त पांच आरोपियों पर हमला करने का आरोप लगाया था। वहीं इसके जवाब में घायल लखविंदर सिंह के साथ कार में जा रहे बिट्टू ने एक अन्य साथी के साथ वीडियो वायरल करते हुए दावा कि वह हमला उसने किया है। उसने दावा किया कि उसके कहने पर एक साथी ने बीती रात गोलियां चलाई हैं, जबकि लक्खी अन्य तीनों का नाम झूठा ले रहा है। उनका इस हमले में कोई रोल नहीं है। हमलावरों ने वीडियो में हमला करने के पीछे रंजिश के बारे में बात करते हुए कहा कि जबसे उसकी माता ब्लाक समिति मेंबर बनीं उसके बाद से वह अपने आपको बड़ा लीडर समझने लगा था। जिन दोस्तों ने उसकी माता को जितवाया था वह अपने उन दोस्तों को तंग परेशान करने लगा है।

कैप्शन -

जख्मी लखविंदर सिंह चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल में उपचाराधीन।
घायल लखविंदर सिंह की तस्वीर। मौके पर चली हुई गोलियों के खोल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed