फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मां और पांच साल की जलने से मौत

मां और पांच साल की जलने से मौत

Sat, 07 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
मां और पांच साल की जलने से मौत
संदिग्ध हालात में मां-बेटी की जलने से मौत
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर ससुराल परिवार पर दर्ज किया केस
मृतका के पिता बोले ससुराल वाले बेटी से मकान बनाने के लिए मांग रहे थे पैसे
बुआ को फोन कर मारपीट की बात बताई, बाद में फोन कर बताया कि दोनों को आग लग गई है
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। कुराली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे के किनारे बसे गांव शाहपुर में संदिग्ध हालात में मां और पांच साल की बेटी की आग लगने से मौत का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान मां इंद्रजीत कौर और बेटी सिमरनजीत कौर के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसके ससुराल वालों पर केस दर्ज किया है।

एसएचओ दीपंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पिता सुखजिंद्र सिंह ठौणा ने बताया कि उसकी बेटी इंद्रजीत कौर का विवाह सितंबर 2012 में हुआ था। इसके कुछ समय बाद उनकी बेटी को ससुराल वालों ने परेशान करना शुरू कर दिया। वह उससे कई चीजों की डिमांड करते थेे। उन्होंने बताया कि कई बार दोनों पक्षों को समझाया और कई बार उनकी मांग को पूरा भी किया। उन्होंने कहा कि अब उसके सुसराल वाले मकान बनाने के लिए पैसों की मांग कर रहे थे। शुक्रवार को दोपहर में इंद्रजीत कौर ने बुआ को फोन कर बताया कि उसके साथ मारपीट की जा रही है। उसकी जान को खतरा है। सुखजिंद्र सिंह ने बताया कि कुछ घंटे बाद ही उनको इंद्रजीत के पति ने फोन कर बताया कि पत्नी और उसकी बेटी सिमरणजीत (5) आग लगने के कारण जल गई है। वे दोनों को चंडीगढ़ पीजीआई ले जा रहे हैं। सुखजिंद्र सिंह ने बताया कि पीजीआई में दोनो मां-बेटी की मौत हो गई। थाना मुखी दीपंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच और मृतका के पिता के बयानों पर कार्रवाई करते हुए ससुर परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed