फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ‘जेह तूं दोबारा तो इत्थे नजर आया तां जान तो मार देयांगे’

‘जेह तूं दोबारा तो इत्थे नजर आया तां जान तो मार देयांगे’

Sat, 27 Apr 2019 01:19 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
‘जेह तूं दोबारा तो इत्थे नजर आया तां जान तो मार देयांगे’
पाल ढाबे के कैशियर से मारपीट कर कनपटी पर युवकों ने तानी पिस्टल, कहा-
विज्ञापन

‘जेह तूं दोबारा तो इत्थे नजर आया तां जान तो मार देयांगे’
7-8 युवकों के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत, काउंटर से नकदी ले जाने का भी आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित पाल ढाबे के कैशियर को 7-8 युवकों ने जमकर पीटा और बाद में उसकी कनपटी पर पिस्टल तानते हुए धमकी दी कि ‘जेह तूं दोबारा तो इत्थे नजर आया तां जान तो मार देयांगे।’ इतना कहते हुए युवक काउंटर से हजारों की नकदी उठाकर फरार हो गए। ये घटना वीरवार रात करीब साढ़े 10 बजे की है। उस समय कर्मचारी छुट्टी करके घर जाने की तैयारी में थे। मामले की लिखित शिकायत ढाबे पर बतौर कैशियर काम करने वाले गैरी कपानिया ने पुलिस थाने में दर्ज करवाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गैरी ने पुलिस को बताया कि वीरवार रात को वह अपनी ड्यूटी पर मौजूद था। उसके अलावा ढाबे पर अनिल था, जो घर जाने की तैयारी में था। इसी दौरान संदीप उर्फ बिल्ला, उसका पिता भजन एवं उनके साथ आए 5-6 अज्ञात व्यक्ति जबरदस्ती ढाबे में आ घुसे। उन्होंने बिना किसी बात को लेकर उससे मारपीट शुरू कर दी। उनमें से एक व्यक्ति ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी और धमकी देते हुए कहा कि ‘जेह तूं दोबारा तो इत्थे नजर आया तां जान तो मार देयांगे।’ ये कहने के बाद आरोपी काउंटर से दिनभर हुई कमाई से इकट्ठा 7 से 8 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। वहीं, ढाबे से बाहर की तरफ जाते-जाते पिस्टल दिखाते हुए जान से मारने की धमकियां दीं। शिकायतकर्ता ने मामले की जानकारी ढाबा मालिक को दी और उसके साथ काम करने वाले लोगों ने उसे जख्मी हालत में जेपी अस्पताल में दाखिल करवाया। अगले दिन उसने पुलिस थाने में पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दी। एसएचओ गुरजीत सिंह ने बताया कि गैरी कपानिया की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed