{"_id":"5c8ab8bcbdec22144e5c2346","slug":"71552595132-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएएचओ और हलवादार के घर पर दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएएचओ और हलवादार के घर पर दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्वत लेते पकडे़ गए एसएचओ और हवलदार के घर पर दबिश
विजिलेंस आरोपियों के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने में जुटी
एसएचओ के खिलाफ बठिंडा और जगराओं में चल रहीं दो-दो जांच
कुछ समय पहले एक आरोपी व्यक्ति को लाइसेंस बनाने में की थी मदद
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। विजिलेंस द्वारा थाना फेज-1 में रिश्वत लेते पकड़े गए एसएचओ जसबीर सिंह के खिलाफ पहले ही कई मामलों में पुलिस की विभागीय जांच चल रही है, जिसमें कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। सूत्रों से पता चला है कि कुछ समय पहले उसने किसी केस में आरोपी व्यक्ति को लाइसेंस बनवाने में मदद की थी। उसके खिलाफ दो विभागीय जांच जिला बठिंडा व दो जगराओं में चल रही हैं। विजिलेंस अब उसका पिछला रिकार्ड खंगाल रही है।
तीन दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे एसएचओ जसबीर सिंह के गांव दलमीर खेड़ा (अबोहर), जिला फाजिल्का में स्थित उसकी रिहायश पर भी विजिलेंस ने दबिश दी है। इसके अलावा हवलदार राज कुमार की फेज-11 मोहाली स्थित रिहायश पर भी विजिलेंस की टीम पहुंची और जांच की। आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाना है।
जिक्रयोग है कि पुलिस की पीसीआर पार्टी ने चार दिन पहले सेक्टर-56 की तीसरी मंजिल से काली नाम के एक आरोपी को काबू किया था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने गौरव नाम के एक आरोपी को उठा लिया था। बाद में उसे केस से बचाने के लिए 70 हजार रुपये मांगे थे। फिर सौदा तीस हजार रुपये में तय हो गया था। रिश्वत के तीस हजार रुपये हवलदार राजकुमार ने लिए थे जोकि एसएचओ जसबीर सिंह के टेबल के दराज से बरामद हुए थे। विजिलेंस ने दोनों के खिलाफ प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था।