फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   फर्जी पुलिस भरती घोटाला

फर्जी पुलिस भरती घोटाला

Tue, 12 Dec 2017 01:53 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
फर्जी पुलिस भरती घोटाला
फर्जी तरीके से नियुक्त पुलिस मुलाजिम के आईकार्ड चंडीगढ़ में छपे थे
विज्ञापन

विजिलेंस जांच में आरोपी एएसआई ने पूछताछ किया खुलासा
पुलिस दो आईपीएस अधिकारियों के बारे में भी कर रही है जांच
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-नौ स्थित पंजाब के डीजीपी कार्यालय के वायरलेस एंड कम्युनिकेशन विंग में हुए भर्ती घोटाले में एएसआई संजीव कुमार से पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान कई चीजें सामने आई हैं। विजिलेंस जांच में आरोपी ने बताया कि जो युवा फर्जी तरीके से उसने भर्ती किए थे। उनके आईकार्ड व नियुक्ति पत्र चंडीगढ़ की एक प्रिंटिंग प्रेस में छपवाए थे। इस कारण उस पर किसी को संदेह भी नहीं हुआ। वहीं, विजिलेंस इस मामले में दो आईपीएस अधिकारियों की भी गहनता से जांच कर रही है। उस जगह के बारे में विजिलेंस को पता चल गया है। वहां पर पुलिस मंगलवार को रेड कर सकती है।

हिमाचल व उत्तराखंड में छिपा रहा आरोपी
विजिलेंस से पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह सेक्टर-39 स्थित पंजाब पुलिस लाइन के क्वार्टर से फरार होने के बाद पहले हरिद्वार गया था। उसके बाद बाद ऋषिकेश गया। उसके बाद ज्वालाजी में छिपकर बैठा रहा। वह एक जगह पर दो या तीन दिन तक ही रहता था। संजीव का फरार होने के पीछे मकसद था कि उसने हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की हुई थी जो खारिज हो गई थी। उसके बाद संजीव को लगा कि उसे अब कहीं से भी राहत नहीं मिल सकती है, इसके बाद उसने सरेंडर किया।
विज्ञापन


खुद ही सरेंडर किया था
आरोपी एएसआई संजीव ने खुद सरेंडर किया था। जिसके बाद विजिलेंस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी 12 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर है। संजीव ने कबूल किया कि उसने ही 6 वायरलेस ऑपरेटर को जो आईकार्ड व नियुक्ति पत्र दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed