फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   विदेश भेजने के नाम पर 70 युवाओं से लाखों की ठगी

विदेश भेजने के नाम पर 70 युवाओं से लाखों की ठगी

Mon, 06 May 2019 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर 70 युवाओं से लाखों की ठगी
जीरकपुर। फतेह इमिग्रेशन कंसलटेंट कंपनी द्वारा विदेश भेजने के नाम पर ठगी का शिकार हुए लोगों में 70 और युवाओं के नाम जुड़ गए हैं। 2 मई को 18 लोगों ने कंपनी पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। जैसे ही अन्य युवाओं को यह जानकारी मिली तो वे भी थाने में पहुंचे और शिकायत दी व कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

गगनदीप सिंह बराड़, जगदेव सिंह, अमनदीप सिंह, हरजीत सिंह, लखवीर सिंह, जोबनराज, मनदीप कुमार, कुलविंदर सिंह और मनदीप सिंह ने बताया कि वह फ्लाईओवर के पास स्थित शोरूम की ऊपरी मंजिल में इमिग्रेशन का दफ्तर चलाने वाली कंपनी फतेह इमिग्रेशन कंसलटेंट के दफ्तर पहुंचे तो वहां ताला लगा देख उनको ठगी होने का एहसास हुआ। इसके बाद लिखित शिकायत जीरकपुर थाने में दी है। उन्होंने बताया कि उक्त कंपनी ने अखबारों और फेसबुक पर विज्ञापन दिया था कि कंपनी को दुबई और बहरीन व अन्य देशों में वर्क वीजा पर कामगारों की जरूरत है। विज्ञापन में दावा किया गया था कि उनको 40 दिन के अंदर विदेश भेज दिया जाएगा। इसके लिए उनसे 40 से 70 हजार रुपये के साथ-साथ उनके पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज लेकर चंडीगढ़ सेक्टर-44 के एक क्लीनिक से मेडिकल करवाकर उनके साथ एक एग्रीमेंट साइन करवाकर भरोसा दिया था कि जल्द ही उन्हें विदेश भेज दिया जाएगा। कुछ दिन बाद वह वीजा का स्टेटस पूछने के लिए कंपनी के नंबरों पर फोन करने लगे तो नंबर बंद आने लगे। शक होने बाद में जब बेरोजगार युवक शनिवार और रविवार को कंपनी के दफ्तर पहुंचे तो दोनों दिन ताला लगा मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी उनके साथ ठगी करके फरार हो गई है। मामले में तीन दिन पहले की शिकायत पर पुलिस एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाई है। पीड़ितों ने कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके रुपये दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन


फोन नंबर किए जा रहे हैं ट्रेस : एएसआई
जांच अधिकारी एएसआई विक्रम सिंह नेे कहा कि ठगी के शिकार युवाओं की तरफ से शिकायत में दिए गए मोबाइल नंबरों को ट्रेस करवाया जा रहा है। मोबाइल नंबर में दिए गए पते के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed