फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पुलिस के ढीले रवैये से लटका सिप्पी सिद़धू केस

पुलिस के ढीले रवैये से लटका सिप्पी सिद़धू केस

Fri, 21 Sep 2018 02:06 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के ढीले रवैये से लटका सिप्पी सिद़धू केस
‘चंडीगढ़ पुलिस के ढीले रवैये से लटका सिप्पी सिद्धू केस’
विज्ञापन

सिप्पी सिद्धू की तीसरी बरसी पर मीडिया से रूबरू हुए परिजन
कहा- पहले दिन से आरोपियों के बारे में बता रहे हैं, लेकिन पुलिस ने नहीं सुना तर्क
अब सीबीआई पर ही है सारी उम्मीदें, जल्दी ही आरोपी जाएंगे सलाखों के पीछे
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। चंडीगढ़ में मारे गए अंतरराष्ट्रीय शूटर सिप्पी सिद्धू की मौत को वीरवार तीन साल हो गए। इस दौरान सिप्पी के परिवार वाले मीडिया से रूबरू हुए। नौजवान बेटे को खोने का दर्द परिजनों के चेहरों पर साफ झलक रहा था। सिप्पी की मां दीपिंदर कौर व छोटे भाई जिप्पी सिद्धू का कहना था कि चंडीगढ़ पुलिस के ढीले रवैये के चलते यह केस लटक गया है। आरोपी अभी तक खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस सबकुछ जानते हुए भी अनजान बनी है। अब मामले की जांच सीबीआई कर रही है। उन्हें उम्मीद है कि आरोपी जल्दी ही सलाखों के पीछे होंगे। सिप्पी की 20 सितंबर 2015 की रात को सेक्टर-27 के पार्क में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
फेेज-3बी2 स्थित अपने आवास पर मीडिया से रूबरू हुए होते सिप्पी सिद्धू की मां दीपिंदर कौर ने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ पुलिस के कुछ सीनियर अधिकारी इस केस को हल करने के इच्छुक नहीं थे। अधिकारियों ने उन्हें बताया था कि वे दबाव में थे इसलिए वे आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सके।
विज्ञापन

परिवार वालों ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के नाम के अलावा साक्ष्य तक छुपाए हैं। इसके बाद उन्होंने इस मामले मेें केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया था कि सीबीआई अपनी जांच पूरी करेगी। परिवार वालों ने बताया कि हत्या के बाद पुलिस ने सिप्पी के लैपटॉप और आई-फोन को अपने कब्जे में लिया था। लेकिन हमें कभी नहीं बताया गया कि इससे क्या हासिल कर चुके हैं। हमें सीबीआई के अधिकारियों से पता चला है कि पुलिस ने उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी नहीं दी है जिससे उन्हें केस हल करने में दिक्कत आ रही है। वे पहले दिन से बता रहे हैं कि हत्या के पीछे कौन है लेकिन कोई भी उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि सिप्पी हत्या की जांच जनवरी, 2016 में सीबीआई को ट्रांसफर किया गया था। इसके बाद सीबीआई द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed