फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   कार चोरी

कार चोरी

Mon, 02 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
कार चोरी
ससुराल आए ट्रांसपोर्टर की बोलेरो ले गए चोर
विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस, खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। लांडरां में ससुराल आए एक ट्रांसपोर्टर की बोलेरो चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को दी शिकायत में स्वर्ण सिंह ने कहा कि वह गांव चुन्नी के रहने वाले हैं। उनका ससुराल लांडरा में है। शनिवार रात वह ससुराल गए थे। रात में करीब एक बजे उन्होंने अपनी बोलेरो घर के बाहर खड़ी की थी। करीब दो बजे उनके ससुर उठे तो देखा बोलेरो अपनी जगह पर नहीं थी। उन्होंने घर वालों को बताया और जीप की तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि मामला जल्द हल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed